निक-प्रियंका की शादी में शामिल होंगे हॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स
निक-प्रियंका की शादी में शामिल होंगे हॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाया हैं. इन दिनों प्रियंका की शादी की खबरे बड़े ही जोरों-शोरों से सोशल मीडिया पर फ़ैल रही हैं. कहा जा रहा हैं कि प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेने वाले हैं. उनकी शादी के लिए सभी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. प्रियंका और निक की शादी में कई बड़े मेहमान शामिल होने वाले हैं. हाल ही में कुछ मेहमानों के नाम सामने आए हैं.

बताया जा रहा है कि निक और प्रियंका की शादी में बेवॉच' एक्टर ड्वेन जॉनसन, प्रिंस हैरी और मेगल मार्कल, हॉलीवुड एक्टर जैक एफ्रॉन जैसे और भी कई बड़े स्टार्स के आने की आशंका हैं. प्रियंका ने फिल्म 'बेवॉच' में जैक और ड्वेन के साथ काम किया था. इसके अलावा मेगन और प्रियंका भी बहुत अच्छी दोस्त हैं. प्रियंका अकेली ऐसी भारतीय थीं जो प्रिंस हैरी और मेगन की रॉयल शादी में शामिल हुईं थीं.

मेहमानों की लिस्ट के अलावा प्रियंका और निक की शादी के वेन्यू की भी काफी चर्चाएं हो रही हैं. प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम 3 दिन का रहेगा जो 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा. इन लव बर्ड्स की शादी दुनिया का सबसे बड़ा छठवां प्राइवेट रेजिडेंस पैलेस उम्मेद सिंह में होगी. हालांकि अब तक प्रियंका और निक की शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन फैंस को तो अब जल्द ही इस कपल की शादी होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

हॉलीवुड अपडेट...  

अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती करती हुईं नजर आईं बॉलीवुड की ये दो हसीनाएं

जहां निक और प्रियंका लेंगे सात फेरे, जानिए उस पैलेस की खास बातें

निक से शादी करने के लिए मरी जा रही हैं प्रियंका, ये है सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -