अपनी शादी में ये पहनने वाले हैं प्रियंका और निक
अपनी शादी में ये पहनने वाले हैं प्रियंका और निक
Share:

सोशल मीडिया सेंसेशन बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं. प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द प्रियंका और निक की शादी की रस्में भी शुरु हो जाएंगी. इन लव बर्ड्स के फैंस इस रॉयल शादी और इसे जुड़ी हर चीज को जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं. लेकिन इसमें सबसे अहम बात हैं कि दोनों अपनी शादी में ऐसा क्या खास पहनने वाले हैं?

रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा सुनने में आया हैं कि प्रियंका अपनी शादी में रेड कलर का आउटफिट पहनेंगी और उनके होने वाले पति निक आइवरी कलर पहनेंगे. निक और प्रियंका की शादी दो रिवाजों के अनुसार होगी. इसमें क्रिश्चन अंदाज में होने जा रही शादी में ब्राइड प्रियंका मेड रेल्फ लॉरेन के आउटफिट्स पहनेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इन लव बर्ड्स ने पहली बार भी साथ में पब्लिक अपीरेंस के समय इसी ब्रांड को पहना था. निक और प्रियंका पहली बार मेट गाला के वक्त सबसे सामने साथ आए थे.

वहीं उनकी शादी की बात करे तो कहा जा रहा है कि नवंबर के अखिरी सप्ताह से शादी की रस्में शुरु हो जाएंगी. उनकी शादी में प्रियंका के बेस्ट फ्रेंड मुबीना रोटोंसे मेड ऑफ द ऑनर होंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुबीना प्रियंका की वही दोस्त हैं जिन्होंने उनके लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया था.

निक-प्रियंका की शादी में नहीं आ पाएंगे बॉलीवुड सितारे

प्रियंका से लेकर बिपाशा तक से संबंध बना चुका है यह एक्टर, अब दिखता है ऐसा...

निक की इस तस्वीर को देखकर उनपर अपना दिल हार बैठीं प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -