माँ के मना करने पर भी फिरंगी को घर ले आई प्रियंका
माँ के मना करने पर भी फिरंगी को घर ले आई प्रियंका
Share:

कई समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स के साथ इंडिया आ गई है. जी हाँ, निक और प्रियंका को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहाँ निक अपने चेहरे को छुपा रहे हैं. निक को लेकर प्रियंका अपने घर जाने वाली है और वहां उन्हें वह अपनी मॉम से मिलवाने ले जा रही हैं. प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा से मुलाक़ात करने के लिए ही निक अमेरिका से मुंबई आए हैं. अब निक प्रियंका की मॉम से शादी की बात करते है या कुछ और यह तो वहीँ बता सकते हैं लेकिन अंदेशा यही लगाया जा रहा है कि वह प्रियंका से अपनी शादी की बात करने के लिए प्रियंका के घर आए है.

प्रियंका और निक को कई बार साथ में देखा जा चुका है दोनों कई बार साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं. निक और प्रियंका की कई तस्वीरें अब तक सोशल साइट्स पर वायरल भी हो चुकी हैं. प्रियंका अपनी ज़िंदगी में सबसे ख़ास इंसान अपनी माँ को मानती है और इस वजह से वह निक को अपनी माँ से मिलवाने लेकर आई है. निक के घरवालों से प्रियंका पहले ही मिल चुकी हैं और उन्हें निक के घरवालों ने अपनी बहु बनाने के लिए भी हाँ कर दिया है. अब प्रियंका की मॉम का क्या रिएक्शन होता है, वह क्या करती है यह तो निक और उनके मिलने के बाद ही पता चल पाएगा. आपको बता दें कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं और प्रियंका के पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं.

प्रियंका कई समय से अमेरिका में रह रही हैं और वहीँ उनकी मुलाक़ात निक से हुई थी. निक और प्रियंका कई समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका हैं. अब तो फैंस को भी प्रियंका की शादी का इंतज़ार है.

'गुड वाइफ' बनने को तैयार मल्लिका

किस, लव और सेक्स के बाद अब इस शो में टॉपलेस फोटोशूट लगाएगा डबल तड़का

हॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म में दीपिका करेगी 'लुंगी डांस'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -