सगाई के लिए तैयार हुईं प्रियंका चोपड़ा, कल हो सकता है रोका
सगाई के लिए तैयार हुईं प्रियंका चोपड़ा, कल हो सकता है रोका
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की ख़बरों को लेकर चर्चाओं में हैं. आज प्रियंका ने अपने घर पर ग्रैंड पार्टी ऑर्गनाइज़ की है जिसमें खास गेस्ट होंगे निक जोनस और उनका परिवार. कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक आज सगाई भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं ख़बरें तो ये भी सामने आई है कि 19 अगस्त को प्रियंका का रोका भी हो सकता है.

महल की तरह सजाया गया प्रियंका का घर, क्या कल होने वाली है सगाई?

गुरुवार रात ही निक अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए है. प्रियंका की सगाई के लिए उनके जुहू स्थित नए घर को खासतौर से सजाया गया है. कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका शादी के बाद इसी घर में रहेंगे. जिस तरह से प्रियंका के घर तैयारियां की जा रही है उसे देखकर तो ये ही लग रहा है कि प्रियंका अपनी शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार ही करेंगी. सूत्रों की माने तो आज प्रियंका और निक सगाई कर सकते हैं और 19 अगस्त को सुबह 10 बजे रोका सेरेमनी होगी.

परिवार संग बारात लेकर मुंबई आए निक जोनस

15 अगस्त के दिन प्रियंका के घर से पंडित को भी निकलते हुए देखा गया था जिसके बाद से ही प्रियंका और निक की सगाई की खबरे जोरो-शोरो से सुनने में आ रही हैं. प्रियंका के घर को भी फूलो और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है. आपको बता दें प्रियंका ने अपना बर्थडे निक के साथ सेलिब्रेट किया था. निक ने प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें 2.1 करोड़ रूपए की रिंग भी गिफ्ट की थी. खैर अब तो सभी को बस प्रियंका और निक के रिश्ते की ऑफिशियली घोषणा होने का ही बेसब्री से इंतजार है.

बॉलीवुड अपडेट...

अटल जी की याद में रो पड़े बॉलीवुड के सितारे, कही दिल छू लेने वाली बात

निक ने दी प्रियंका को इतनी महंगी रिंग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इस पार्टी में अपनी शादी की डेट ऑन-एयर करेंगे निक और प्रियंका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -