ईशा अम्बानी की सगाई में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का दिखा हॉट अवतार
ईशा अम्बानी की सगाई में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का दिखा हॉट अवतार
Share:

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए. ईशा अंबानी की सगाई का जश्न इटली के लेक कोमो में हुआ. ये जश्न 21 सितम्बर से शुरू हुआ था जो कि 23 सितम्बर तक चला था. ईशा की मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई है. उनकी सगाई में अगर लोगों की निगाहें किसी पर टिकी थी तो वो हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस. प्रियंका ईशा और आनंद की सगाई में निक के साथ शामिल हुईं थीं. ईशा की सगाई के पहले दिन यानी 21 सितम्बर को निक और प्रियंका दोनों ही देसी अवतार में नजर आए थे.

ईशा अंबानी की सगाई में जलवे बिखेरते नज़र आए सेलेब्स

हाल ही में प्रियंका की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं. ये फोटोज ईशा और आनंद की सगाई के तीसरे दिन यानी रविवार की हैं. रविवार को देसी गर्ल का वेस्टर्न अवतार नजर आया. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमे वो पीले रंग की डिजाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका ने येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी थी जिसमे वो बेहद हॉट लग रहीं थीं.

ईशा अंबानी की सगाई में एक दिन में खर्च हो रहे इतने रूपए, जानकर उड़ जाएंगे होश

सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि इस फंक्शन में तो उनकी मां मधु चोपड़ा का भी वेस्टर्न अंदाज़ नजर आया. मधु ने भी ब्लैक कलर का वन पीस पहना था जिसमे वो भी जच रहीं थीं. प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रहीं हैं. हालांकि इस दौरान निक कही भी दिखाई नहीं दिए. प्रियंका के इस लुक को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफे कर रहे हैं और उनकी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहीं हैं.

हॉलीवुड अपडेट...

ईशा अम्बानी की सगाई में दिखा सोनम और उनके पति का रोमांस

ईशा अंबानी की सगाई में छाया जान्हवी कपूर का बेहद खूबसूरत लुक

ईशा अम्बानी की सगाई में निक-प्रियंका ने लूटी महफ़िल, निक का दिखा देसी अवतार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -