प्रियंका की शादी को हुए 2 साल, शादी की तस्वीरें शेयर कर दी पति को बधाई
प्रियंका की शादी को हुए 2 साल, शादी की तस्वीरें शेयर कर दी पति को बधाई
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं। यह तस्वीर उन्होंने पति निक जोनस के साथ शेयर की है और इस तरह उन्होंने दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। आप देख सकते हैं दूसरी सालगिरह को खास बनाने के लिए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो बहुत प्यारी हैं। इस समय यह फोटोज तेजी से वायरल भी हो रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

इस कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। उसके बाद दोनों के शादी के फोटोज को खूब पसंद किया गया था। वैसे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल लहंगा में दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ आप देख सकते हैं एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। वैसे तस्वीर को शेयर कर प्रियंका लिखती हैं, 'शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। आप मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सब कुछ हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

वहीं, निक ने शादी की दो फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे शानदार, इंसपाइरिंग और खूबसूरत महिला के साथ शादी के दो साल पूरे हुए। सालगिरह मुबारक हो प्रियंका। आई लव यू।' वहीं निक ने एक फोटो शेयर कर लिखा है- 'Two days, two weddings now two years। I was so honored to get to marry @priyankachopra in her home country, in a traditional Hindu wedding। I can’t believe how lucky I am, and how quickly the time has gone by। Happy Hindu anniversary beautiful।' ये भी वो तस्वीर है जो शादी के समय नहीं आईं थीं। काम के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं।

कैसा होने वाला है आज आपका दिन, यहाँ जानिए राशिफल

पांचवी पास होने के बाद भी अपनी मेहनत और लगन से 'MDH किंग' बने धर्मपाल गुलाटी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, यहाँ जानें आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -