प्रियंका की पैंट और उनके बैग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
प्रियंका की पैंट और उनके बैग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई के बाद से ही चर्चाओं में चल रहीं हैं. हाल ही में दोनों यूएस में फिर एक बार डेट पर स्पॉट हुए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थी. प्रियंका इन दिनों कैलिफॉर्निया में छुट्टियां बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर लगातार ही उनकी नई-नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. इसी बीच उनकी एक और फोटो वायरल हुई है जिसमें वो काफी ग्लैमरस अंदाज़ में दिखाई दी.

इन तस्वीरों में आप प्रियंका के लुक को देख सकते हैं उन्होंने वाइट कलर का टॉप और जैकेट पहना हुआ है और नीचे लाइट पर्पल कलर की पैंट पहनी है. इस ऑउटफिट में प्रियंका बहुत हॉट तो लग ही रहीं हैं लेकिन उनके इस लुक की कीमत जानकर आपके भी पैरो तले जमीन खिसक जाएगी. जिस जीन्स में प्रियंका नजर आ रहीं हैं उसकी कीमत है 24 हजार रूपए. जी हां... प्रियंका ने Nanushka's lilac की Marfa पैंट पहनी है.

इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने Pop and Suki's Lolita का बैग केरी किया है. पिगी चोप्स के इस वाइट बैग की कीमत है 22,911 हजार रूपए. वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इतना महंगे कपड़े पहने हो बल्कि वो कई बार अपने महंगे कपड़ों के कारण चर्चा का विषय बन चुकी हैं. आपको बता दें प्रियंका और निक पहले इसी साल अक्टूबर में शादी करने वाले थे लेकिन हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार निक और प्रियंका अगले साल शादी करेंगे.

अक्टूबर नहीं बल्कि इस महीने होगी निक और प्रियंका की शादी

विरूष्का को पीछे छोड़ आगे निकले निक और प्रियंका

अपने मंगेतर के साथ यूएस में मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -