प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, धूम-धाम से किया स्वागत
प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, धूम-धाम से किया स्वागत
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी को कायल करने वाली प्रियंका चोपड़ा माँ बन चुकीं हैं। मिली जानकारी के तहत बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। आप सभी को पता ही होगा प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी रचाई थी और दोनों की शादी के 3 साल बाद बच्चा हुआ है। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं। वैसे माँ बनने की जानकारी खुद प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।' आपको हम यह भी बता दें कि राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। जी हाँ, वह एक वक्त में फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं और आज उनका नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जमा हुआ है।

वहीं अदाकारा को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, इनमे दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। साल 2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था। इसके अलावा फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी। फिलहाल प्रियंका के माँ बनने से उनके फैंस बड़े खुश हैं।

डायरेक्टर होने के साथ बेहतरीन एक्टर भी थे नीरज वोरा

बॉलीवुड के साथ कन्नड़ मूवीज में भी अपनी अदाओं का तड़का लगा चुकी है रितु शिवपुरी

सामने आया सलमान के नए गाने का टीजर, डिफरेंट लुक में नज़र आए बरजंगी भाईजान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -