ओह! तो पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती प्रियंका..
ओह! तो पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती प्रियंका..
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मेजर कपल्स गोल्स देते हैं. इन दोनों के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है. शादी के बाद इनकी फैन फॉलोविंग भी काफी बढ़ चुकी है. ये कपल अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये बताने की जरूरत नहीं है वो अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाता है. ऐसे ही  हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो पति निक जोनस के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती हैं. आइये जानते हैं इसका कारण क्या है. 

दरअसल, प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है. बुक्स के अलावा वो निक के लिए कुछ नहीं खरीद सकती. खासतौर पर कपड़े-जूते. निक जोनस अपने कपड़ों और जूतों के टेस्ट को लेकर बहुत फेमस हैं. इसलिए वो निक के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती. हालांकि, प्रियंका ने कहा कि वो निक के लिए भी वो सामान खरीदेगी जो उन्हें पसंद है. लेकिन फ़िलहाल सच ये है कि वो अपने पति के लिए शॉपिंग नहीं करती. 

इसके अलावा बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ- जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की दूसरी शादी हुई. शादी पेरिस में हुई. इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का लुक छाया रहा. वहीं पेरिस फैशन वीक में भी निक प्रियंका का बेहतरीन लुक सामने आया था जिनमें दोनों ही कमाल के लग रहे थे. 

वर्क फ्रंट पर प्रियंका द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म में जायरा वसीम, फरहान अख्तर भी अहम रोल में हैं. सोनाली बोस ने इसे डायरेक्ट किया है. इसी साल अक्टूबर में फिल्म रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

वंडर वुमन से मिली प्रियंका चोपड़ा, दिखा खूबसूरत अंदाज

पेरिस फैशन वीक में इस 'वंडर वुमन' से मिली प्रियंका, शेयर की फोटो

जेट-जेठानी की शादी में रो पडीं प्रियंका, देखें फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -