प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की एक और उपलब्धि
प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की एक और उपलब्धि
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका को आज के समय में कोई भी ऐसा नहीं है जानता हो, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है। वहीं प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकॉन भी है। इस नाम को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अपने काम से उन्होंने देश और विश्व में मुकम्मल पहचान बना ली है। इस पहचान के बदौलत उन्होंने एक और उपलब्धि प्राप्त कर ली है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन पर एक किताब 'अनफिनिश्ड' लिखी है जिसने बीते 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर लिस्ट में अपनी स्थान बना चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्टीटैलेंटेड प्रियंका चोपड़ा ने इस पर किताब भी लिख चुकी है। अभिनेत्री ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की सूचना दी है। US के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब 'अनफिनिश्ड' है।  

इस पर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा- 'सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद करती हूं आपको किताब पसंद आएगी'। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

गांधी जयंती पर शाहरुख की पोस्ट को लेकर भड़की सयानी गुप्ता, कहा- बोलीं- चुप रहना नहीं, सच बोलना सीखें

सिनेमा हॉल खुलते ही रिलीज़ होगी कियारा की नई फिल्म

मिर्ज़ापुर के इस सीजन को मिली फेस्टिव रिलीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -