मैगज़ीन इंटरव्यू में प्रियंका ने महिलाओं के लिए कही खास बात
मैगज़ीन इंटरव्यू में प्रियंका ने महिलाओं के लिए कही खास बात
Share:

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में बनी हुई है. कहा जा रहा है प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं और उनके साथ जल्दी ही रिश्ते में बंधने भी वाली हैं. इस बात पर दोनों ने अभी कोई मुहर नहीं लगाई है बल्कि ये कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं प्रियंका के फैंस भी चाहते हैं कि वो अब शादी कर लें. इसके अलावा बात करें प्रियंका के हाल ही में हुए इंटरव्यू की जिसमें उन्होंने महिलाओं के हक़ में कुछ बातें कही है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

दरअसल, प्रियंका ने एल्युर मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा आज भी महिलाओं के साथ एक दूसरे नागरिक की तरग व्यवहार किया जाता है. वहीं अगर महिलाएं सुंदर हैं तो उन्हें कुछ अलग नियामों का पाला करना होता है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा 'हमें हमेशा से यह कहा गया है कि केवल एक ही जीत सकता है, केवल सर्वश्रेष्ठ को ही सबसे अच्छा लड़का मिलेगा और सबसे अच्छे को ही सबसे बेहतर नौकरी मिलेगी और इसलिए हम सारा वक्त दूसरों को अपनी राह से हटाने में लगा देते हैं.'

ये बात हर किसी पर लागू होती है क्योंकि आजकल हर कोई ऐसा ही सोचता है. लोग खुद को जिताने में नहीं बल्कि दूसरों को हटाने में लगा देते हैं. इन सब के अलावा हमे अपने ऊपर ध्यान देना चाहिए जो ज्यादा जरुरी है. इसी के आगे प्रियंका कहती हैं कि महिलाओं को कभी खुद को कम नहीं समझना चाहिए बल्कि खुद से प्यार करना आना चाहिए और खुद पर विश्वास रखना चाहिए. आगे बढ़ते हुए प्रियंका कहती हैं कि महिलाओं को खुद पर शक करना छोड़ देना चाहिए बल्कि अपने टैलेंट पर यकीन रखना होगा जिससे उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिलेगी.

निक के कॉन्सर्ट में इस तरह क्रेजी दिखी प्रियंका

अंबानी फंक्शन में त्रिदेवों की एपिक सेल्फी

बॉलीवुड अप्सराओं के गोल्डन लुक ने अम्बानी की पार्टी में लगाए चार चाँद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -