प्रिंस हैरी और मेघन की रॉयल शादी में ऐसा काम करेंगी प्रियंका
प्रिंस हैरी और मेघन की रॉयल शादी में ऐसा काम करेंगी प्रियंका
Share:

इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अब तो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अभी अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए है. हॉलीवुड में भी प्रियंका जाना-माना नाम बन गई है. हाल ही में प्रियंका से जुडी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. सुनने में आया है कि प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल की शादी में प्रियंका एक बढ़ा काम करने वाली है. सूत्रों की माने तो प्रिंस हैरी और मेघन की शादी में प्रियंका ब्राइड्समेड्स (वैवाहिक रस्मों में भाग लेने वाली) बनेंगी.

आपको बता दे प्रियंका और मेघन की दोस्ती बहुत खास है. कुछ साल पहले दोनों एली वूमन इन टेलिविजन के एक इवेंट में मिले थे बस तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे. अपनी खास दोस्त की शादी में प्रियंका ने डिसाइड किया है कि वो मेघन की दोस्त बनकर शादी में शामिल होंगी.

आपको बता दे प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल की शादी की चर्चा बड़े ही जोरो से हो रही है. प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के दूसरे पोते है. प्रिंस और मेघन की लवस्टोरी भी कई समय पहले से चलती आ रही है. दोनों ने जुलाई 2016 से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.

जब इस कपल की शादी की खबर सामने आई थी तब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन्हे बधाई देते हुए कहा भी था कि- Congratulations to my girl @meghanmarkle and Prince Harry!! I’m so happy for you Meg! You deserve the best always..keep smiling that infectious smile. Xoxo

रेस-3 में नजर आएगा जैकलीन का शानदार पोल डांस

अर्जुन और परिणीति देश विदेश में जा कर कहेंगे 'नमस्ते इंग्लैंड'

सुभाष घई के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने दिया इतना खास तोहफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -