असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका
Share:

इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण असम में बाढ़ आ चुकी है. इस वजह से वहां के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. वहीं लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने के लिए मजबूर हो चुके हैं. वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ आई है और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. इस समय वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से निकलने की कोशिश में है.

 

उन्ही लोगों की मदद के लिए अब प्रियंका चोपड़ा आगे आईं हैं. उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए. उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है.' #Assamfloods #PrayForAssam #AssamNeedsHelp You can make a donation here: Rapid Response: https://rapidresponse.org.in/assam-floods.html Action Aid: https://actionaidindia.org/assam-flood-relief-2020/?utm_source=Website&utm_medium=Banner_Assam_Floods&utm_campaign=Website_Banner_Assamfloods' आपको हम यह भी बता दें कि प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर हैं.

वैसे अपने ट्वीट में प्रियंका ने आगे लिखा- 'मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं. निक और मैंने भी एक दान दिया है. आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें.' अब बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो वह एक जानी मानी अदाकारा हैं और लोग उन्हें जमकर प्यार देते हैं. दुनिया में कई लोग हैं जो उनके बड़े फैन हैं और उन्हें बहुत सम्मान देते हैं. वैसे बॉलीवुड में प्रियंका आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं और वह जल्द ही अन्य कई फिल्मों की तैयारी कर रहीं हैं.

अदनान को मिला था फ्री में परफॉर्म करने के बदले अवार्ड का ऑफर

बॉलीवुड गैंग के बाद एक बार फिर ए आर रहमान ने किया चौकाने वाला ट्वीट

सोना मोहपात्रा ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- 'मेरे पति को भी निशाने पर रखा है...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -