'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ट्रेलर को देख खुश हुईं प्रियंका, की परिणीति की तारीफ़
'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ट्रेलर को देख खुश हुईं प्रियंका, की परिणीति की तारीफ़
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नयी फिल्म के लिए बेताब हैं। आप जानते ही होंगे वह लंदन में हैं और वहां अपनी नयी फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुकीं हैं। अब हाल ही में उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसकी उन्होंने तारीफ की है। बीते दिनों ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है जो बहुत बेहतरीन है। जी दरअसल 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है और इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के अंदर परिणीति की एक्टिंग को देखकर प्रियंका चोपड़ा उनपर फ़िदा हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

उन्होंने उनके ट्रेलर को देखकर उनकी तारीफ की। जी दरअसल प्रियंका ने ट्रेलर को देखकर कमेंट में लिखा है, 'तुम पर गर्व है माई गर्ल। इसे देखने का इंतज़ार है।' आपको हम यह भी बता दें कि द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अंग्रेजी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का आधिकारिक रीमेक है और इस फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। आपने देखा होगा इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लुक सोशल मीडिया में शेयर किये हैं जो बेहतरीन है। अदिति ने अपने लुक्स को शेयर कर लिखा है, ''आपको कभी पता नहीं चलता कि आपने सही ट्रेक पकड़ा है, जब तक कि आप इस पर नहीं होते।''

वहीँ कीर्ति कुल्हरी ने फिल्म से अपना ब्रिटिश पुलिस अधिकारी लुक को शेयर कर लिखा है, 'जब आप सच के पीछे होते हो और आपको पता नहीं चलता।' वैसे द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज़ ट्रेन से सफर करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल जिंदगी जीते हुए देखती है। वहीँ एक दिन वह कुछ ऐसा देखती है कि उसकी जिंदगी मे उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने के लिए दौड़ने लगती है।

पीएम मोदी के करीबी आईएएस सहयोगी अरविंद शर्मा भाजपा में हुए शामिल

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ का दूसरा गाना 'कैसनोवा'

भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की चाक़ू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -