इंस्टाग्राम से गायब हुईं प्रियंका, जानिए क्या है माजरा?
इंस्टाग्राम से गायब हुईं प्रियंका, जानिए क्या है माजरा?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया है। जी हाँ और एक्ट्रेस से जुड़ी इस खबर के आते ही फैंस परेशान हो गए हैं। जी दरअसल उनके अकाउंट के अचानक से गायब हो जाने पर उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं और इसको लेकर आज यानी मंगलवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम (Twitter And Instagram) पर एक्ट्रेस के तमाम फैंस उनके फैन पेज पर पोस्ट कर इसको लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रही इस कंफ्यूजन को प्रियंका की टीम (Priyanka Chopra Team) की ओर से सुलझाया गया।

जी दरअसल टीम ने इस बात की जानकारी साझा की है कि प्रियंका का अकाउंट कुछ समय के लिए डाउन हो गया था और उसको वापस से रिस्टोर किया जा रहा है। उन्होंने बताया अकाउंट इस वक्त बैकअप मोड पर है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। आप सभी को बता दें कि आज प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया है। इसे लेकर उनकी टीम ने फैंस की कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताया कि अकाउंट को रीस्टोर किया जा रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ प्रियंका के फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि जल्द से जल्द एक्ट्रेस के हैंडल को वापस सही करने की कोशिश की जा रही है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्रियंका ने अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है और उन्होंने अपने दम पर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग खड़ी कर ली है।

अदाकारा को इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इसी के पता चलता है कि प्रियंका देश ही नहीं पूरी दुनिया में बेहद पॉपुलर हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को आए दिन अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। वह अपने निजी जीवन से लेकर फिल्मों तक के बारे में बताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेती हैं। जल्द ही वह फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी।

फिटनेस के मामले में बड़े बड़ों को मात दे देती है ऋतिक की माँ

कोरोना ने मनोरंजन जगत को बनाया अपना टारगेट, कार्तिक आर्यन के बाद अब ये एक्ट्रेस आई चपेट में

No Entry 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं सलमान, अनीस बज्मी ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -