सरोगेसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अब किया चौंकाने वाला खुलासा
सरोगेसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अब किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के पसंदीदा हैं। कपल ने जनवरी 2022 में अपनी पहली बच्ची मालती मैरी का स्वागत सरोगेसी की सहायता से किया था। अब अपने नए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया है कि उन्होंने क्यों सरोगेसी को चुना। साथ ही अपने बारे में सामने आई थ्योरी को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा ने बात की।

प्रियंका ने सरोगेसी चुनने के बारे में अधिक डीटेल तो नहीं बताई, मगर उन्होंने ये अवश्य कहा कि ये सब मेडिकल कारण की वजह से हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया, 'मुझे मेडिकल कॉम्प्लकेशन हुए थे... तो हमारे लिए ये एक आवश्यक कदम था। मैं इस बात से खुश हूं कि मैं उस मकाम पर थी जहां मैं ये कर सकी। हमारी सरोगेट इतनी दयालु, बढ़िया और फनी थी। उन्होंने हमारे इस विशेष तोहफे का छह महीने तक ध्यान रखा।' बेटी मालती के जन्म की घोषणा करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ट्रोल होने लगी थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ये बात हजम करना मुश्किल हो रहा था कि प्रियंका ने सरोगेसी की सहायता से अपनी बच्ची को पाया है। ऐसे में कई बातें भी बनीं तथा कई थ्योरी भी सामने आईं। इसमें से सबसे खराब बात जो कही गई वो थी कि प्रियंका और निक अपने 'बिजी शिड्यूल के कारण' प्रेग्नेंट नहीं हो पाए।

वही इस अफवाह के जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'आप मुझे नहीं जानते। आप नहीं जानते कि मैं किन चीजों से गुजरी हूं। मैं अपनी मेडिकल हिस्ट्री या अपनी बेटी की मेडिकल हिस्ट्री को पब्लिक में नहीं बताना चाहती, इसका अर्थ ये नहीं है कि आप कुछ भी मनघड़न्त कहानी बनाएंगे।' 

उर्फी जावेद का नया लुक देख उड़े लोगों के होश, दिल थामकर देंखे VIDEO

इंटरनेट पर वायरल हुआ शहनाज-गुरु रंधावा का ऐसा वीडियो, देखकर फैंस हुए हैरान

केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन ने CCTV कंपनी से भी ली 7 करोड़ रुपए रिश्वत.., ACB ने शुरू की जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -