प्रियंका ने धूम-धाम से मनाया अपना जन्मदिन, पति निक ने भेजा खास तोहफा
प्रियंका ने धूम-धाम से मनाया अपना जन्मदिन, पति निक ने भेजा खास तोहफा
Share:

प्रियंका चोपड़ा ने बीते 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान दुनियाभर से उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी और उन्हें गिफ्ट भेजे। आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं और अब उन्होंने एक पोस्ट लिखकर सभी बधाई देने वालों का शुक्रिया कहा है। आप देख सकते हैं अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक में वह लाल रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रहीं हैं, वहीँ दूसरी में वह केक के सामने कैंडल देख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इसी के साथ उन्होंने और भी कई तस्वीरें पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा कि, 'Photo Dump, इस जन्मदिन पर मुझे इतना प्यार और स्नेह भेजने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। इतने सारे कमाल के मैसेज, स्टोरीज और ट्वीट्स। जन्मदिन काफी शांतिपूर्वक था लेकिन मैंने जो सीखा वह है अगले साल हर एक दिन एंजॉय करना। आप सभी की शुभकामनाओं और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। इस जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए निक जोनस का धन्यवाद, भले ही आप यहां नहीं थे।' वैसे प्रियंका ने इस पोस्ट के माध्यम से अपने कई दोस्तों को भी धन्यवाद किया। आपको बता दें कि इन दिनों निक अमेरिका हैं और प्रियंका लंदन में हैं।

इसी के चलते जन्मदिन पर निक जोनस की ओर से प्रियंका को रेड वाइन भेजी गई और वह खुद नहीं आ सके. वैसे निक द्वारा भेजी गई वाइन कोई आम रेड वाइन नहीं थी। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वाइन की बोतल तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में 1982 शेटो मुटेन रोथशील्ड बोतल के साथ ही एक बड़ा गिलास दिख रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब एक लाख 31 हजार 375 रुपये है।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, हालत बहुत नाजुक

सऊदी अरब और कनाडा टीकाकरण वाले लोगों को यात्रा करने की देंगे अनुमति

मुंबई: आज भी होगी भारी बारिश, नवी मुंबई में आई बाढ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -