चोट‍िल हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाए रियल और फेक जख्म
चोट‍िल हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाए रियल और फेक जख्म
Share:

ग्लोबल आइकन प्र‍ियंका चोपड़ा आजकल अपनी नयी नयी तस्वीरों को शेयर कर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुईं हैं। वैसे अदाकारा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूट‍िंग में व्यस्त हैं। अब तक उन्होंने कई बार सेट से अपनी तस्वीरें साझा की हैं जो आपने देखी ही होंगी। अब हाल ही में प्र‍ियंका सेट पर एक सीन फिल्माने के दौरान चोट‍िल भी हो गईं। आप देख सकते हैं उन्होंने जख्म दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटोज शेयर की है।

जी दरअसल अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्र‍ियंका ने दो तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने रियल और फेक जख्म दिखाए। आप देख सकते हैं उनकी पहली तस्वीर में उनके माथे पर खून का बड़ा से पैच नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्र‍ियंका ने कैमरे को जरा और नजदीक कर आइब्रो के बीचोंबीच और गाल पर हुए घाव को दिखाते हुए उसे रियल बताया। वैसे दोनों ही तस्वीरों में रियल और फेक चोट के बीच फर्क बताना मुश्किल लग रहा है।

यह चोट प्र‍ियंका को सिटाडेल के एक इंटेंस सीन को शूट करने के दौरान लगी। बताया जा रहा है यह सीन एक फाइट सीन था जिसमें उनके साथ Richard Madden और Pedro Leandro भी साथ नजर आए। आपको बता दें कि सिटाडेल में प्र‍ियंका चोपड़ा एक स्पाई का किरदार निभाया है। अदाकारा कुछ महीनों से लंदन में इस सीरीज की शूट‍िंग कर रही हैं। वैसे इससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल मूवी टेक्स्ट फॉर यू की शूट‍िंग खत्म की थी। बात करें सिटडेल सीरीज के बारे में तो यह अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी और यही एक्ट्रेस का वेब सीरीज डेब्यू है।

MP: इस दिन से 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं

31 अगस्त से 50 फीसद क्षमता के साथ खुल जाएंगे जवाहर नवोदय विद्यालय

पेट्रोल-डीज़ल को लेकर आई खुशखबरी, आज लगातार चौथे दिन नहीं बढ़े भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -