निक ने बनाया प्रियंका के वैलेंटाइन्स डे को खास, गुलाबों से भर दिया पूरा कमरा
निक ने बनाया प्रियंका के वैलेंटाइन्स डे को खास, गुलाबों से भर दिया पूरा कमरा
Share:

14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया गया है। सभी कपल्स ने एक दूजे के साथ समय बिताया लेकिन प्रियंका चोपड़ा ऐसा ना कर सकीं। जी हाँ, बीते कल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस उनके साथ नहीं थे। ऐसे में प्रियंका ने निक को काफी याद किया। वैसे भले ही प्रियंका के साथ उनके पति नहीं थे लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हाँ, इस बात का सबूत दिया है खुद प्रियंका ने। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कीं हैं। आप देख सकते हैं पहले उन्होंने निक के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की जिसमें वो उन्हें किस करते हुए नज़र आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हमेशा के लिए मेरे वैलेंटाइन।।। आई लव यू’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस तस्वीर के बाद प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो अकेली बैठी नज़र आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में प्रियंका का पूरा कमरा गुलाब के फूलों से भरा हुआ है। जी दरअसल उनके आसपास गुलाब ही गुलाब नज़र आ रहे हैं। वैसे इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘काश कि तुम यहां होते निक जोनस।।।।थोड़े से गुलाबों के साथ’। आप देख सकते हैं इस कैप्शन के साथ प्रियंका ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। वैसे एक्ट्रेस की इस फोटो पर निक ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सिर्फ थोड़े से’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

वैसे निक ने भी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों हॉर्स राइडिंग के लिए जाते नज़र रहे थे। आप देख सकते हैं निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'जहां भी तुम जाओगी मैं साथ होऊंगा, क्योंकि हम दोनों उस जगह साथ होंगे। अच्छे लिए और बुरे के लिए। रुको।।।सिर्फ और अच्छे के लिए। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।' वैसे प्रियंका और निक के लिए बीते कल का दिन बड़ा ख़ास रहा।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुए हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख

कवयित्री 'सुभद्रा कुमारी चौहान' की पुण्यतिथि पर CM शिवराज और नरोत्तम मिश्रा ने किया नमन

MP में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले कमलनाथ- 'एक दिन साइकिल से...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -