शादी के तुरंत बाद प्रियंका को मिली ये बड़ी उपलब्धि, इस तरह मनाया जश्न
शादी के तुरंत बाद प्रियंका को मिली ये बड़ी उपलब्धि, इस तरह मनाया जश्न
Share:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम हाल ही में फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलीओं की लिस्ट में शामिल हुआ है. आपको बता दें इस महीने ही प्रियंका ने अमेरीकी सिंगर निक जोनस से शादी की है. अब तक सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो ही रही हैं. इसी बीच प्रियंका को ये बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की 2018 की लिस्ट जारी की है जिसमे प्रियंका चोपड़ा समेत 3 अन्य भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में अपना नाम शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- 'फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलीओं की लिस्ट में दूसरी बार स्थान पाकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं.'

प्रियंका ने अपने पोस्ट में आगे ये भी लिखा कि, 'यह अपने आपको ऊपर उठाने और जो आप पसंद करते हैं उसे हमेशा करते रहने के लिए प्रेरित करता है.' आपको बता दें इस लिस्ट में प्रियंका का नाम 94वें स्थान पर है. प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट में एचसीएल की सीईओ रोशमी मल्होत्रा का नाम 51वें स्थान पर, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार का नाम 60वें स्थान पर और मीडिया कर्मी शोभना भारतीय ने 88वां स्थान हासिल कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

प्रियंका की मेहंदी में अपना नाम देखते ही निक ने दिया था ऐसा रिएक्शन

इस दिन मुंबई में होगा निक-प्रियंका का ग्रैंड रिसेप्शन, तय हुई तारीख

शादी के बाद प्रियंका ने अपने नाम में किया ये बड़ा बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -