शाहरुख़-सलमान-अक्षय के कारण जमकर सुर्ख़ियों में रही 'देसी गर्ल', ये है प्रियंका चोपड़ा के 5 बड़े विवाद
शाहरुख़-सलमान-अक्षय के कारण जमकर सुर्ख़ियों में रही 'देसी गर्ल', ये है प्रियंका चोपड़ा के 5 बड़े विवाद
Share:

अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमा चुकी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के आज करोड़ों दिल दीवाने हैं। आज वे जिस मुकाम पर है, वहां पर पहुंचना हर एक्ट्रेस का सपना होता है। हालांकि इस दौरान प्रियंका को कई विवादों से भी गुजरना पड़ा है। तो आइए जानते हैं आज प्रियंका चोपड़ा के 5 बड़े विवादों के बारे में। 

करीना-प्रियंका विवाद 

इस विवाद की शुरुआत जब हुई थी, जब करीना कपूर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी। करीना ने प्रियंका के एक्सेंट को लेकर सवाल खड़ा किया था कि वे आश्चर्य में हैं कि इतना एक्सेंट प्रियंका कहां से लाती है, बाद में प्रियंका ने इस सवाल का जवाब करीना को कड़े शब्दों में करण के ही शो में दिया था। प्रियंका ने कहा था कि वे इतना एक्सेंट वहीं से लाती हैं, जहां से उनका ब्वॉयफ्रेंड (सैफ अली खान) लाता है।

अक्षय-प्रियंका विवाद 

एक समय सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्यार में भी प्रियंका चोपड़ा गिरफ्तार हो चुकी थी। एक फिल्म में साथ काम करने के बाद दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। जब इसकी ख़बर अक्षय की पत्नी ट्विंकल को लगी तो उन्होंने अक्षय और प्रियंका के साथ काम करने पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया। 

सलमान-प्रियंका विवाद  

सलमान और प्रियंका का विवाद प्रियंका द्वारा फिल्म भारत छोड़ने को लेकर है। प्रियंका ने अपनी शादी के चलते फिल्म भारत से किनारा कर लिया था। इस फिल्म में बाद में सलमान और कैटरीना की जोड़ी नजर आई थी। वहीं इससे पहले वे सलमान की ही फिल्म मैं और मिसेज खन्ना' से भी हाथ पीछे खींच चुकी थी। सलमान अभिनीत इस फिल्म से उन्होंने बाद में यह कहकर किनारा कर लिया था कि उनके पास इसके लिए समय नहीं है। 

शाहरुख़-प्रियंका विवाद 

अक्षय कुमार के साथ ही प्रियंका शाहरुख़ खान के प्यार में भी गिरफ्तार हो चुकी है। 'डॉन' और 'डॉन 2' सरीखी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान प्रियंका और शाहरुख एक-दूसरे के कुछ ज्यादा ही नजदीक आ गए थे। अक्षय कुमार की पत्नी की तरह ही शाहरुख की पत्नी गौरी को भी यह बात अच्छी नहीं लगी। हालांकि शाहरुख़ ने इन बातों को बकवास करार दिया था। 

प्रियंका चोपड़ा का आउटफिट को लेकर विवाद 

अपने कपड़ों के कारण भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विवादों से घिरी रहीं है। एक इवेंट में वे बेहद ही छोटी ड्रेस में पहुंची थी और बैठने पर उनके इनरवेयर तक नज़र आने लगे थे। इसके बाद वे जब एक बार मंच पर एक हॉलीवुड गाना गा रही थीं, तो उस दौरान भी लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस पर ही टिकी रह गई। बहुत हल्की स्ट्रेट स्कर्ट पहनकर स्टेज पर आईं प्रियंका को लोग घूरते ही रह गए। वे चाहकर भी अपने  इनरवेयर को लोगों की नजरों में आने से बचा नहीं पाई। 

 

रिलीज हुआ 'दिल बेचारा' का दूसरा गाना, सुनकर रोमांस में खो जाएंगे आप

शकुंतला देवी : रिलीज हुआ विद्या की नई फिल्म का ट्रेलर, गणित से बातें करती आईं नजर

कीचड़ में सने सलमान खान ने कहा- 'किसानों का सम्मान करें', हुए ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -