B'Day : 38 की हुईं निक जोनस की पत्नी प्रियंका, जानें खास बातें..
B'Day : 38 की हुईं निक जोनस की पत्नी प्रियंका, जानें खास बातें..
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. इसी बीच आपको बता दें कि प्रियंका आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. आज उनका 38वां है जिसे वो खास तरीके मनाने वाली हैं. आज उनके जन्मदिन में बताने जा रहे हैं कुछ खास बातें. 

प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था. इनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर रहे. प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर की जंग लड़ने के बाद 2013 में हुआ. बता दें, प्रियंका चोपड़ा का बचपन बरेली में बिता. यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई की. 

उनका बॉलीवुड का सफर भी काफी अच्छा रहा और अपने दम पर उन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया. बता दें, प्रियंका के पेरेंट्स आर्मी ऑफिसर थे, इसी वजह से उन्होंने कई स्कूल बदले. 13 साल की उम्र में प्रियंका, अमेरिका चली गईं जहां वह अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया. 

अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की. 2000 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया में प्रियंका रनर अप रहीं. प्रियंका चाहती थीं कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग की पढ़ाई करें लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना.

2002 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म 'हमराज' शायद प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म होती, लेकिन किसी कारणों से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं और उनकी जगह फिर अमीषा पटेल को लिया गया. 

प्रियंका ने फिर 2002 में ही एक तमिल फिल्म 'थामीजान' में अपने अभिनय की शुरुआत की और 2003 में सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा, यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद वे अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म 'अंदाज' में नजर आईं, फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला.

2004 प्रियंका के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ. इस साल उनकी फिल्म 'ऐतराज' रिलीज हुई, जिसके लिए प्रियंका ने 'बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल' का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है जिसके लिए उन्हें काफी तारीफे भी मिली. इस वक्त उनके काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोसे की फिल्म द स्काई इस पिंक में नज़र आने वाली हैं. 

बूढ़े हो कर ऐसे दिखने वाले हैं निक जोनस, प्रियंका भी हो जाएँगी हैरान

बारिश का लुत्फ़ उठाई नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, ब्लैक ड्रेस में दिखी खूबसूरत

प्रियंका वाड्रा ने फॉलो किया साड़ी ट्रेंड, ट्विटर पर मिलने लगी सालगिरह की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -