निक से पहले इनसे इश्क फरमा चुकी हैं प्रियंका
निक से पहले इनसे इश्क फरमा चुकी हैं प्रियंका
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36 वां जन्मदिन बना रही हैं। वह बॉलीवुड के साथ—साथ आज हॉलीवुड का भी जाना—पहचाना नाम बन चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे ​हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। निक से उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि यह दोनों अपने रिश्ते को जल्द ही नाम दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खूबसूरत अभिनेत्री निक जोनस से पहले भी कई बार इश्क फरमा चुकी है। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफयर्स के बारे में बता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें

पहले भी एक हॉलीवुड एक्टर कर चुके हैं प्रियंका को प्रपोज़

 

प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, ​जिन पर ​किसी का भी दिल आ सकता है। एक सामान्य लड़की से मिस वर्ल्ड बनना और फिर बॉलीवुड  से लेकर हॉलीवुड तक अपना लोहा मनवाना कोई आसान बात नहीं हैं। इस समय प्रियंका निक जोनस को डेट कर रही हैं, लेकिन इससे पहले वह बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के भी एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं और उनसे उनके रिश्ते के चर्चे भी खूब रहे। जब प्रियंका मॉडलिंग कर रही थीं, तो उनका नाम मॉडल असीम मर्चेंट से खूब जुड़ा, लेकिन जल्द ही उनका यह  रिश्ता अंधेरे में चला गया और जब साल 2000 में प्रयंका मिस वर्ल्ड बनीं, तो उन्होंने असीम को खुद से दूर कर दिया। 

क्या आप जानते हैं कि प्रियंका का नाम किंग खान के साथ भी जुड़  चुका है। जी, हां एक समय शाहरुख खान और प्रियंका के बीच अफेयर के चर्चे इतने ज्यादा थे कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने प्रियंका को उनके घर से दूर रहने को तक कह दिया था। इन दोनों का अफेयर डॉन—2 फिल्म के दौरान चर्चा में आया। सुनने में  तो यह भी आया है कि शाहरुख खान का बेटा अबराम प्रियंका और शाहरुख की संतान है। 

ये भी पढ़ें

Video: पहली बार प्रियंका और अपने संबंधों पर निक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 

इनके अलावा प्रियंका का रिश्ता हरमन बावेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार सहित हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर से भी जुड़ चुका है। 

ये भी पढ़ें

HAPPY B'DAY PRIYANKA: निक से यह तोहफा पाकर झूम उठीं प्रियंका

B'DAY SPECIAL: प्रियंका चोपड़ा की कहानी तस्वीरों की जुबानी

Video: इन स्टार्स के साथ इंटिमेट होते हुए बेकाबू हुईं थीं प्रियंका चोपड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -