लुक का पोल रिजल्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कृति सैनन को दी मात
लुक का पोल रिजल्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कृति सैनन को दी मात
Share:

डायरेक्‍टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म 'पानीपत' ट्रेलर रिलीज हो चुका है| ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्‍म को लेकर एक्‍साइटमेंट बढ़ गया है| जहां काफी लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगो का बोलना है कि यह फिल्म संजय लीला भंसाली फिल्मे 'बाजीराव मस्‍तानी' और 'पद्मावत' से मिलता-जुलता है| सोशल मीडिया 'पानीपत' के किरदारों की तुलना भी भंसाली की फिल्‍मों से होने लगी है|

 फिल्‍म में सदाशिव राव भाऊ का रोल अर्जुन कपूर, अहमद शाह अब्‍दाली का रोल संजय दत्‍त और सदाशिव राव की पत्‍नी पार्वतीबाई का किरदार कृति सैनन जैसी अभिनेत्री निभा रही हैं|
पार्वतीबाई के रोल में कृति ने फैंस का काफी ध्‍यान खींचा था, उनके लुक ने सभी को 2015 में आई 'बाजीराव मस्‍तानी' में प्रियंका चोपड़ा के किरदार काशीबाई की याद दिला दी हैं| हाल ही में चैनल जूम ने अलग-अलग सोशल मीडिया के प्‍लैटफॉर्म्‍स पर यह जानने के लिए एक पोल किया कि रीडर्स को किसका ज्‍यादा लुक पसंद आया- प्रियंका चोपड़ा या कृति सैनन|

इस पोल में प्रियंका ने कृति को भारी अंतर से हरा दिया| जहां इंस्‍टाग्राम पर कुल 5,093 वोट पड़े तो वहीं फेसबुक पर कुल 6,400 वोट पड़े| इंस्‍टाग्राम पर प्रियंका को 66 और कृति को 34 पर्सेंट वोट मिले जबकि फेसबुक पर प्रियंका को 65 और कृति को 35 पर्सेंट वोट मिला| फिल्‍म 'पानीपत' कि बात करे तो इसमें मोहनीश बहल, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्‍हापुरे, नवाब शाह और कुणाल कपूर जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं| फिल्‍म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

   टिकट की कम कीमतों के साथ, "हॉउसफुल 4" का धमाका है बरकरार!

इंडस्ट्री से सालों दूर थे टीवी के राम, अब किया चौकाने वाला खुलासा

फिल्म पानीपत के ट्रेलर ने इतिहास को दिलाया याद, अब सामने आया पद्मिनी कोल्हापुरे का फर्स्ट लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -