प्रियंका के कपड़ो को लेकर समर्थन में उतरे कई स्टार्स, दिया ऐसा जवाब
प्रियंका के कपड़ो को लेकर समर्थन में उतरे कई स्टार्स, दिया ऐसा जवाब
Share:

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में असम के टूरिज्म कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया था जिसके बाद काफी बवाल हो गया था. राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने प्रियंका के कपड़ो को लेकर विरोध किया था और उन्हें असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसेडर के पद से हटाने की भी मांग की थी. प्रियंका के फोटोशूट को कांग्रेस ने असम की संस्कृति के खिलाफ भी बताया था. प्रियंका के फोटोशूट को लेकर हो रहे विरोधो पर अब कई कलाकारों ने अपनी चुप्पी तोड़ दी. इंडस्ट्री के कई एक्टर्स प्रियंका के सपोर्ट में बोलते हुए नजर आए.

हाल ही में एक्ट्रेस देवोलीना ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए कहा कि, 'मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहती हूं. बतौर एक्ट्रेस मुझे मालूम है हम स्टार्स वही कपड़े पहनते हैं जो क्रिएटिव टीम हमारे लिए फाइनल करती है. ऐसे में किसी एक को टारगेट करना ठीक नहीं है.'

असम की ही मशहूर एक्ट्रेस परिणीता भी प्रियंका के सपोर्ट में बोलती हुई नजर आई. उन्होंने कहा कि, 'कैलेंडर में ऐसी तस्वीर नहीं है जो सभ्यता के लिए सम्मानजनक नहीं हो. प्र‍ियंका ने असम की ट्रेडिशनल हैट पहनी हुई है. जो असम की संस्कृति को दर्शाता है. प्रियंका ने जो कपड़े पहने हैं वो भी सामान्य हैं. फिर इस बात का पर इतना विवाद क्यों बनाया जा रहा है.'

आपको बता दे असम कांग्रेस के सदस्यों ने प्रियंका के इस कैलेंडर शूट को आपत्तिजनक बताया था साथ ही उनका कहना था कि प्रियंका का ये फोटो असम की सभ्यता को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहा है.

सरेआम रहें है इन स्टारकिड्स के अफेयर्स के चर्चे

अपनी Ring के बारे में आखिरकार बोल पड़ी सोनम कपूर

इरफ़ान खान को हुई ये बड़ी बीमारी, रोक दी सारी फिल्मो की शूटिंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -