प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, फिल्म में कुछ ऐसा होगा किरदार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, फिल्म में कुछ ऐसा होगा किरदार
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों को जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वही अब वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान करने के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई मूवी 'वी कैन बी हीरोज' का सीक्वल है। यह फिल्म बीते वर्ष मतलब 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

बच्चों पर आधारित इस मूवी के सीक्वल की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल से सबंधित अपना लुक साझा किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 'वी कैन बी हीरोज' को 44 मिलियन व्यक्ति देख चुके हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म से सबंधित अपने लुक को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'हीरोइक्स हेडक्वार्टर प्रोजेक्शन: 44 मिलियन परिवारों ने अपने पहले 4 सप्ताहों में हमें वी कैन बी हीरोज के लिए अनुकूल माना !! और… ब्रेकिंग न्यूज़: हीरोज अपने दूसरे दौर के लिए वापस आ रहे हैं। सीक्वल बन गया है।'

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट रफ़्तार से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कई प्रशंसक तथा सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उनके ट्वीट को बहुत लाइक कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड किरदार में दिखाई देगी। फिल्म में उनकी भूमिका का नाम सुश्री ग्रेनाडा है। इस मूवी का फर्स्ट पार्ट पिछले दिनों क्रिसमस के अवसर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

जल्द ही एक-दूसरे से अलग होंगे किम और उनके पति कान्ये वेस्ट

हॉलीवुड सिंगर सिया ने कहा- पैरेंटिंग करना कष्टदायक भी और अच्छा भी

क्या जीवित है बॉन्ड गर्ल तान्या रॉबर्ट्स, मौत की खबर के बाद सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -