निक ने प्रियंका को दिया इतना खास तोहफा, देखते ही रह जाओगे
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ गोवा में एन्जॉय कर रही हैं. प्रियंका और निक के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ और बहन परिणीति भी गोवा गए थे. यहाँ सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया और इसके बाद उन्होंने प्रियंका और निक को क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अकेला छोड़ दिया. प्रियंका और निक वैसे तो कई बार साथ में डेट पर स्पॉट हुए है लेकिन इस बार डेट पर उनकी एक खास चीज़ नोटिस की गई.

जब प्रियंका और निक मुंबई में डिनर डेट पर गए थे तो उस दौरान निक को प्रियंका का हाथ थामे देखा गया था. ख़बरों की माने तो प्रियंका और निक एक जैसी ही रिंग पहनते हैं. जी हाँ... जैसा की आप इन तस्वीरों में देख सकते है निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने हाथ में एक जैसी डिजाइन की रिंग पहनी है. इस समय तो मीडिया में बस निक और प्रियंका की एक जैसी रिंग ही चर्चा का विषय बनी हुई है.

जब से इस कपल की एक जैसी रिंग देखी है तब से ही बस ये कहा जा रहा है कि कही प्रियंका और निक ने चुपके से सगाई तो नहीं कर ली. सभी ओर ये ही चर्चा हो रही है लेकिन अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे है तो हम आपको बता दे... प्रियंका और निक ने सगाई नहीं की है. दरअसल अगर आप इन तस्वीरों में गौर से देखेंगे तो प्रियंका ने ये अंगूठी रिंग फिंगर में पहनी है वही निक ने अपनी मिडिल फिंगर में पहनी है.

आपको बता दे प्रियंका निक को मुंबई अपने परिवार वालो से मिलवाने लाइ है. निक के लिए प्रियंका ने एक डिनर पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी जिसमे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे. वही इससे पहले निक भी प्रियंका को अपने घरवालों से मिलवा चुके है.

प्रियंका और निक को अकेला छोड़कर मुंबई लौटी परिणीति

Video : गोवा में बॉयफ्रेंड के सामने रोमांटिक हुई प्रियंका, कर दिया हॉट डांस

बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में रोमांटिक लंच डेट पर नजर आई प्रियंका चोपड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -