Video : डिनर डेट पर एक-दूसरे की बाँहों में नजर आए निक और प्रियंका
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की ख़बरें तो पिछले काफी समय से सुनने में आ रही हैं. इन दिनों निक प्रियंका के साथ मुंबई आए हुए हैं जहां प्रियंका ने निक को अपनी माँ से मिलवाया. प्रियंका अपने फिरंगी बॉयफ्रेंड निक के साथ डिनर डेट पर भी गई थी जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुआ हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं निक और प्रियंका साथ में डेट पर नजर आ रहे हैं. जैसे ही मीडिया ने निक और प्रियंका को साथ में देखा उनके कैमरे तो बस इस कपल के पीछे ही पड़ गए.

प्रियंका और निक को साथ में देखकर मीडिया का हुजूम उनके फोटोज लेने के पीछे पड़ गया. वीडियो में ये भी देखा जा सकता हैं कि निक प्रियंका का हाथ थामकर चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं. वैसे सुनने में तो ये भी आया था कि डिनर पर प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा और उनके भाई ने भी ज्वाइन किया था हालाँकि वीडियो में वो दोनों ही कही नजर नहीं आए.

इस दौरान निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमे प्रियंका मुस्कुराकर चलते हुई नजर आ रही हैं और इस स्टोरी के साथ निक ने एक दिल वाली आँखों का इमोजी भी शेयर किया हैं. यानी निक तो अब प्रियंका के प्यार में दीवाने हो चुके हैं. वैसे इस बार आईफा अवार्ड्स 2018 में प्रियंका निक को भी अपने साथ ले जाने वाली हैं. अब तो जहां-जहां प्रियंका जाती हैं वहां-वहां निक उनके साथ नजर आते ही हैं. अब देखना तो ये हैं कि क्या प्रियंका की माँ निक के साथ प्रियंका के रिश्ते के लिए राज़ी होती हैं या नहीं.

निक से मिलने के बाद प्रियंका की माँ ने किया रिश्ता पक्का, ऑफिशियली की घोषणा

B'day Spl : इस एक्टर ने किया था जीनत अमान का रेप, छूट गए थे पसीने

अनुष्का से जुदा होते ही रोने लगे विराट, प्यार से लगा लिया पत्नी को गले

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -