माँ ने किया इंकार तो आधी रात को बॉयफ्रेंड संग घर छोड़कर भागी प्रियंका
माँ ने किया इंकार तो आधी रात को बॉयफ्रेंड संग घर छोड़कर भागी प्रियंका
Share:

पिछले काफी दिनों से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अफेयर के कारण चर्चाओं में बनीं हैं. प्रियंका और निक एक हफ्ते पहले ही साथ में मुंबई आए थे और इस दौरान दोनों कई बार साथ में पार्टी में या हॉलिडे एन्जॉय करते हुए स्पॉट हुए थे. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक के साथ आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी शामिल हुईं थीं. इस दौरान दोनों साथ में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले ही नजर आए थे.

अम्बानी परिवार की पार्टी में शामिल होने के बाद प्रियंका और निक देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. प्रियंका और निक गुरुवार रात US के लिए रवाना हो गए हैं. एयरपोर्ट पर भी दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर से नजर आई. प्रियंका और निक दोनों ने ही ब्लैक कलर के कैसुअल ऑउटफिट में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जाते हुए नजर आए. इस बार फिर प्रियंका और निक की लव केमिस्ट्री ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

प्रियंका निक को अपनी माँ मधु चोपड़ा से मिलवाने मुंबई लाइ थीं. इसी बीच उन्होंने एक डिनर पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी और गोवा में सीक्रेट डेस्टिनेशन पर फैमिली के साथ वेकेशन भी एन्जॉय किया. प्रियंका और निक ने गोवा में अकेले क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया था. हालाँकि अब तक प्रियंका की माँ ने निक के साथ अपनी बेटी के रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है. वही प्रियंका ने भी मीडिया को हर बार अपने ये ही कहा हैं कि निक और वो सिर्फ दोस्त हैं.

वही अगर प्रियंका के फ़िल्मी फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही लम्बे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं हैं. प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वालीं हैं और इसके अलावा प्रियंका ऐतराज़-2 में भी नजर आएगी. खैर अब देखना तो ये हैं कि निक और प्रियंका का ये रिश्ता कितने आगे तक चल पाता हैं.

अम्बानी की बहु और बेटी ने क्लिक कराई ऐसी तस्वीर, लोग देखकर हुए हैरान

Video: प्रियंका की साड़ी संभालते नजर आए निक, ऐसे ली पार्टी में एंट्री

Couple Goals: प्रियंका की कमर में हाथ डाले उन्हें एकटक देखते नजर आए निक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -