भारत के लिए निक-प्रियंका ने जमा किये 2.94 करोड़ रुपये, कैटरीना ने की तारीफ
भारत के लिए निक-प्रियंका ने जमा किये 2.94 करोड़ रुपये, कैटरीना ने की तारीफ
Share:

कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरे देश को परेशान कर रखा है। ऐसे में इस समय अस्पतालों को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सेलिब्रिटीज हर तरह से आगे आकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा भी अपने देश के लिए काफी परेशान हैं। आप जानते ही होंगे निक जोनस भी प्रियंका के साथ भारत की मदद के लिए हमेशा ही आगे आए हैं। हर बार दोनों ने भारत की मदद की है। अब प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत दोनों ने फंड इकट्ठा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

कहा जा रहा है अब तक इसमें 2.94 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं और यह करीब 7396 सपोर्ट्स की मदद की वजह से हो पाए हैं। उनका यह काम देखकर कैटरीना कैफ ने दोनों की सराहना की है। जी दरअसल बीते गुरुवार को प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहती नजर आ रही थीं कि ''भारत के लिए एक साथ आने की जरूरत है। आप सभी का शुक्रिया डोनेशन और सपोर्ट के लिए। भारत में कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए आप सभी का योगदान काम आने वाला है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है, उम्मीद करती हूं कि जो ये चीजें चलाई हैं वह कायम रहें। अभी डोनेट करें, नीचे लिंक दिया है उस पर जाकर।''

उनके इसी वीडियो को देख लोगों ने उनकी तारीफें की। वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दोनों के इस नेक काम की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें कैटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को टैग भी किया है। कैटरीना कैफ ने प्रियंका की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार पहल'। उसके बाद में प्रियंका चोपड़ा ने कैटरीना कैफ का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें टैग किया और कहा कि ''धन्यवाद कटरीना।'' वैसे प्रियंका और निक के अलावा भी कई स्टार्स हैं जो मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।

NGO को दिया जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, खास है वजह

यूपी में बढ़ रहा जुर्म का सिलसिला, ज्वेलरी शॉप में लूट के दौरान बदमाशों ने की गोलीबारी

IPL 2021: कोरोना से जंग में 'गब्बर' की मदद, दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स ने भी बढ़ाया हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -