प्रियंका की फोटो पर उनके बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा रोमांटिक कमेंट
Share:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी मशहूर हो चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. प्रियंका का नाम अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा हैं. प्रियंका निक से उम्र में पुरे 11 साल बड़ी हैं लेकिन फिर भी उनको देखकर ऐसा लगता हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने अफेयर को मीडिया के सामने अफवाह बताया था लेकिन जिस तरह से दोनों लगातार साथ में स्पॉट हो रहे हैं वो उनके अफेयर की बातों को गर्म कर रहा हैं.

प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी जिसमे वो एक रेस्टोरेंट में अपनी फ्रेंड्स के साथ फ़ास्ट फ़ूड खाती हुई नजर आ रही हैं. प्रियंका के इस फोटो पर निक ने ऐसा कमेंट किया हैं जिसमे प्रियंका को लेकर उनका प्यार साफ़ तौर से झलक रहा हैं. निक के कमेंट को देखकर ये साबित हो गया हैं कि प्रियंका और उनका सम्बन्ध कितना गहरा हैं. दरअसल इस फोटो में प्रियंका अपनी फ्रेंड्स के साथ बर्गर खाती हुई जोर से खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं. निक ने प्रियंका के इस फोटो पर कमेंट कर लिखा है कि- 'ये मुस्कान' और इसके साथ उन्होंने दिल के शेप का एक आइकॉन भी पोस्ट किया हैं.

निक के इस कमेंट को देखने के बाद ये तो साफ तौर से ज़ाहिर हो चुका हैं कि निक प्रियंका और उनकी मुस्कान दोनों के ही दीवाने हो चुके हैं. आपको बता दें प्रियंका और निक कई बार साथ में स्पॉट हो चुके हैं. दोनों को कुछ दिन पहले ही डिनर डेट पर भी देखा गया था.

तीन शादी और तीन बच्चे के बाद भी सिंगल है एंजलीना जॉली

अपने हॉलीवुड शो में भारत के लोगों को प्रियंका ने बनाया 'आतंकवादी'

सेक्सी, बोल्डनेस और हॉटनेस सबमे आगे है ये मॉडल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -