Couple Goals: प्रियंका की कमर में हाथ डाले उन्हें एकटक देखते नजर आए निक
Couple Goals: प्रियंका की कमर में हाथ डाले उन्हें एकटक देखते नजर आए निक
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखो दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. प्रियंका इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की पार्टीज में लगातार शामिल हो रही हैं. 27 जून को आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता की मेहँदी की रस्म थी और उस दौरान भी प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ वहां शामिल हुई. उस दौरान प्रियंका ने देसी लुक अपनाया, वह सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आई.

28 जून को अंबानी के घर उनके बेटे आकाश और श्लोका की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी रखी गई, जिसमे भी कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की. आकाश और श्लोका की प्री-एंगेजमेंट में प्रियंका भी अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ शामिल हुई. प्रियंका ने इस दौरान रेड रंग की साड़ी से पूरी महफ़िल ही लूट ली. वह निक के हाथ में हाथ डाले हुए पार्टी में शामिल हुई. निक ने इस दौरान कोट पैंट पहना हुआ था.

प्रियंका हर वक्त निक को गाइड कर रही थीं और दोनों एक-दूजे को हर जगह संभाल रहे थे. प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल हो रही हैं, दोनों हर जगह लाइमलाइट में है. प्रियंका निक को मुंबई अपने परिवारवालों से मिलवाने लाई थीं और उन्होंने निक को सभी से मिलवा भी दिया. अब निक को लेकर वह अम्बानी की पार्टीज में शामिल हो रहीं हैं जहाँ वह लगातार इंडियन परिधान में नजर आ रही हैं. प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म भारत में भी नजर आने वाली हैं.

Photos : सिम्पल अंदाज में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी

तो क्या निक से मिलकर खुश नहीं है प्रियंका की माँ ??

होने वाले बच्चे के बारे में प्रियंका ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -