रॉयल कपल से शादी के टिप्स लेने पहुंचे प्रियंका और निक
रॉयल कपल से शादी के टिप्स लेने पहुंचे प्रियंका और निक
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहीं हैं. प्रियंका काफी लम्बे समय बाद फिल्म भारत के जरिए बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली थी लेकिन उन्होंने अचानक से ही इस फिल्म को छोड़ने का फैसला ले लिया. इसके बाद से ही ये सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ने निक से जुलाई में ही शादी कर ली और अब दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं. इसी बीच प्रियंका अपने ब्पयफ्रेंड निक को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मर्केल से मिलवाने ले गईं.

निक-प्रियंका की सगाई के बारे में सुनकर गुस्से से लाल हो गई ये एक्ट्रेस

आपको बता दें प्रियंका और मेगन बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्रियंका अकेली ऐसी भारतीय थी जो प्रिंस हैरी और मेगन की शाही शादी में शामिल हुईं थीं. प्रियंका और निक प्रिंस हैरी और मेगन के घर उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान प्रियंका ने प्रिंस हैरी और मेगन से निक की मुलाकात करवाई.

दिशा ने बताया 'भारत' में अपने किरदार का नाम

गौरतलब है कि, पिछले दो महीने से प्रियंका और निक के अफेयर की ख़बरें सुनने में आ रहीं हैं. प्रियंका तो निक को अपने परिवार से मिलवाने भारत भी लाई थीं और इस दौरान निक ने प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा सहित उनके कई दोस्त से भी मुलाकात की थीं. इसके बाद निक और प्रियंका ने गोवा में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया था. अब तो बस प्रियंका और निक के फैंस को इस बात का ही इंतजार है कि जल्द ही ये कपल अपनी शादी के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करें.

हॉलीवुड अपडेट...

तो क्या प्रियंका की जगह फिल्म 'भारत' में होगी यह अभिनेत्री..?

आपने नहीं देखी होंगी निक और प्रियंका की ये रोमांटिक तस्वीरें

Gay निकला प्रियंका का बॉयफ्रेंड !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -