इस महीने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी प्रियंका, हो गई सगाई
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले 2 महीने से अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रहीं हैं. निक उम्र में प्रियंका से पूरे 10 साल छोटे हैं. प्रियंका और निक कई बार साथ में डेट पर स्पॉट हुए हैं और तभी से इनके अफेयर की ख़बरें ने जोर पकड़ लिया. प्रियंका तो निक को अपने साथ भारत भी लाई थी जहां उन्होंने मुंबई में निक के लिए एक पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी. प्रियंका काफी लम्बे समय बाद फिल्म 'भारत' के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं थीं लेकिन गुरुवार को अचानक से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया.

Video : निक के चक्कर में प्रियंका ने छोड़ी 'भारत'...

प्रियंका के फिल्म छोड़ने की खबर को लेकर तो उनके फैंस दुखी थे ही और इसी बीच प्रियंका और निक को लेकर एक और बड़ी खबर सुनने में आई है. कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है. जी हां... इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि, प्रियंका अपने लाखों फैंस का दिल तोड़कर इसी साल अक्टूबर में विदेशी बॉयफ्रेंड निक से शादी के बंधन में भी बंध जाएंगी. जी हां... प्रियंका के कुछ फैंस तो इस खबर को सुनकर हैरान हो गए लेकिन उनके ज्यादातर फैंस प्रियंका की शादी की खबर सुनकर बहुत खुश हैं.

प्रियंका ने इस बात के लिए किया वैरायटी मैगजीन को धन्यवाद

आपको बता दें पिछले महीने ही प्रियंका निक के साथ भारत आईं थीं जहां प्रियंका ने निक को अपनी मां से भी मिलवाया था. इतना ही नहीं दोनों ने तो गोवा में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया था. निक और प्रियंका आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की सगाई में भी साथ में ही नजर आए थे. अब तो बस सभी को प्रियंका की शादी की ऑफिशियली घोषणा होने का ही बेसब्री से इंतजार रहेगा.

हॉलीवुड अपडेट...

ड्रग ओवरडोज़ के कारण बिगड़ी एक्ट्रेस की हालत, अस्पताल में भर्ती

बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने एयरहोस्टेस के साथ कर दी यह हरकत

'भारत' से सलमान खान के फर्स्ट लुक ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -