इस खास वजह से प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम रखा मालती मैरी
इस खास वजह से प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम रखा मालती मैरी
Share:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। आप सभी को बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने हाल ही में अपनी प्यारी सी बेटी का परिवार में स्वागत किया है। जी दरअसल सरोगेसी के ज़रिए हुई इस कपल की बेटी ने प्रियंका और निक को बेहद खुशी दी है और अब उनकी परी का नामकरण भी हो चुका है। जी हाँ और सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनस। आपको बता दें कि मालती एक खूबसूरत फूल है जो बेहद सुगंधित रहता है।

जी हाँ और संस्कृत मूल के इस शब्द का मतलब चांदनी भी होता है। दूसरी तरफ मैरी का मतलब है समुद्र से आती रोशनी है और मैरी, प्रभु यीशु की मां का नाम भी है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी इसलिए भी खास है क्यूंकि यह दोनों नाम उसकी दादी और नानी के नाम से लिया गया है। जी दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां का पूरा नाम है डॉ। मधु मालती चोपड़ा। वहीं निक जोनस की मां का पूरा नाम है डेनीस मैरी जोनस।

आप सभी को बता दें कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 18 जनवरी को हुआ था और प्रियंका ने इस बात का एलान 22 जनवरी को किया। जी हाँ और उनकी बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट से ही उसका नाम मालती मैरी बताया जा रहा है। इसके अलावा यह कहा गया है कि मालती के जन्म का समय रात के 8 बजे के करीब है। फिलहाल इस तस्वीर में प्रियंका और निक, निक के भाई जो जोनस के बेबी के साथ दिखाई दे रहे हैं। अब तक निक और प्रियंका की बेटी की तस्वीर सामने नहीं आई है।

शादी से पहले इस अपार्टमेंट में एक साथ रहने जा रहे अथिया-KL राहुल, 10 लाख रुपए है 1 महीने का किराया

मशहूर फैशन डिजाइनर संग शहनाज की सेल्फी वायरल

पराठे बनाते नजर आई सनी लियोनी, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -