'आंख मारे' पर जमकर नाचे प्रियंका और निक, वायरल हो रहा वीडियो
'आंख मारे' पर जमकर नाचे प्रियंका और निक, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अधिक से अधिक समय अपने पति और पॉप सिंगर निक जोनास के साथ बिताती हैं। इस समय दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस वीडियो में निक जोनास रणवीर सिंह और सारा अली खान की हिट फिल्म सिंबा का फेमस गाना 'आंख मारे' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं और दोनों का डांस जबरदस्त दिखाई दे रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

आप देख सकते हैं इस वीडियो को निक ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है और लिखा है- 'प्री शो डांस पार्टी मेरे वैलेंटाइन के साथ'। इस वीडियो में निक के साथ प्रियंका भी दिख रही हैं और वीडियो में प्रियंका पोल्का डॉट ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं लेकिन निक जोनस ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस समय दोनों के फैंस इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका और निक एक दूजे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों को एक दूजे के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हुए देखा जाता है। जी दरअसल दोनों अपनी शादी के समय खूब सुर्ख़ियों में रहे थे और खूब ट्रोल भी हुए थे।

वैसे यह पहली बार नहीं जब निक जोनस बॉलीवुड गानों में डांस करते दिखाई दिए हो बल्कि इससे पहले भी उन्होंने बॉलीवुड गानों पर खूब डांस किया था। वहीं निक इससे पहले गोविंदा के गाने पर प्रियंका साथ डांस करते हुए दिखे थे। बात करें काम के बारे में तो प्रियंका को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया है और वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक नयी फिल्म में दिखाई देंगी।

दूसरी बार माँ बनीं लीजा हेडन, किया नाम का खुलासा

इस हॉट मॉडल ने अपनी सेक्सी तस्वीरों से बरपाया कहर....

एक गलती ने बर्बाद कर दिया था शोमा आनंद का करियर, बोल्ड सीन देकर भी हुईं फ्लॉप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -