प्रियंका के बिना रह नहीं पा रहे उनके बॉयफ्रेंड, फिर आ रहे हैं भारत
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के कारण यूएस में ही रह रहीं हैं. इस दौरान प्रियंका ने अपने लिए बॉयफ्रेंड भी ढूंढ लिया और दोनों इन दिनों एक-दूसरे को डेट करने में लगे हुए हैं. प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रहीं हैं. प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का अंतर है. जी हाँ... जहाँ प्रियंका की उम्र 35 वर्ष है वही निक 25 साल के हैं. दो हफ्ते पहले ही प्रियंका अपने ब्यॉफ्रेंड निक को भारत भी लाइ थीं इस दौरान दोनों गोवा भी घूमने गए थे.

हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि 15 दिन के अंदर ही प्रियंका और निक एक बार फिर साथ में भारत आ सकते हैं. दरअसल प्रियंका लम्बे समय बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं हैं. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाली है. ऐसे में प्रियंका का साथ देने के लिए उनके बॉयफ्रेंड निक भी भारत आने की सोच रहें हैं. निक इन दिनों अपने सरे वर्किंग कमिटमेंट पूरे करने में लगें हुए हैं ताकि वो प्रियंका के साथ भारत में आराम से रह सके. 

ऐसा कहा जा रहा है कि निक कुछ समय तक भारत में प्रियंका के साथ रहेंगे और इसके बाद वो फिर से यूएस लौट जाएंगे. वही अगर प्रियंका की फिल्म की बात करे तो इस फिल्म में प्रियंका की जोड़ी सलमान खान के साथ नजर आने वाली है. फिल्म भारत की शूटिंग सितम्बर के मध्य तक चलेगी.

कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक साथ में ब्राज़ील गए थे जहां निक का म्यूजिक कंसर्ट था. इस दौरान प्रियंका पूरे समय निक को कंपनी देने के लिए उनके साथ ही थीं. आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी में भी प्रियंका और निक आकर्षण का केंद्र बने हुए थे और दोनों हर जगह साथ में ही स्पॉट हुए थे.

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -