Video : बॉयफ्रेंड को इग्नोर करके इनके साथ मजे करने में डूबी प्रियंका
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस हो गईं हैं. प्रियंका के फैंस यूएस में भी मौजूद हैं और इसका एक नमूना हाल ही में देखने को मिला. प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गईं थीं इस दौरान प्रियंका को वहां उनकी एक फैन मिल गई. बस फिर क्या फैन प्रियंका के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर सेल्फी लेने की ज़िद करने लगी. प्रियंका ने भी अपने फैन का दिल ना तोड़ते हुए उसके साथ सेल्फी लेने के लिए मान गईं.

प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक को छोड़कर फैन के साथ सेल्फी लेने में इतनी ज्यादा गुम हो गईं कि उन्हें निक की कोई चिंता ही नहीं. निक पास में खड़े होकर प्रियंका के आने का इंतजार कर रहें हैं और प्रियंका उन्हें भूलकर सेल्फी लेने में ही मस्त हैं. ये पूरा नजारा वहां लगे कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया.

प्रियंका और निक के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही हैं. दोनों कुछ दिन पहले ही भारत भी आए थे जहां प्रियंका ने निक को अपने परिवारवालों और दोस्तों से भी मिलवाया. प्रियंका और निक गोवा भी गए थे जहां उन्होनें साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था.

प्रियंका और निक साथ में आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी स्पॉट हुए थे. इस दौरान प्रियंका देसी गर्ल वाले अवतार में नजर आईं थीं. उन्होनें रेड कलर की साड़ी पहनी थीं जिसमे प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं. प्रियंका और निक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी.

Video: निक पर बरसा प्रियंका का प्यार, कर दिया यह काम

मैगज़ीन इंटरव्यू में प्रियंका ने महिलाओं के लिए कही खास बात

कानूनी पचड़े में फंसी प्रियंका चोपड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -