प्रियंका चाहर चौधरी ने फिर जीता फैंस का दिल, वीडियो देख आप भी हार बैठेंगे दिल
प्रियंका चाहर चौधरी ने फिर जीता फैंस का दिल, वीडियो देख आप भी हार बैठेंगे दिल
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी की शानदार फैन फॉलोइंग है। उनके प्रशंसक भर-भरकर अभिनेत्री पर प्यार भी लुटाते हैं। वह रियलिटी शो से बाहर आने के पश्चात् निरंतर स्पॉट हो रही हैं। वह जहां जाती हैं, पेपराजी उन्हें अपने कैमरे में स्पॉट कर लेते हैं। फिर चाहे वो किसी इवेंट में जाएं या फिर नॉर्मल गेट-टुगेदर के लिए। हर जगह वो ख़बरों में छाई रहती हैं। ऐसे ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला के पैर छू रही हैं। ये देखने के पश्चात् अब हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने पहुंची थीं। सफेद रंग की चमचमाती साड़ी में लिपटीं प्रियंका चाहर चौधरी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। यहां जब वो अपनी क्यूट-सी स्माइल के साथ पहुंचीं तो वहां 110 वर्ष की पद्म श्री से सम्मानित सालुमारदा थिमम्क्का उपस्थित थीं। प्रियंका चाहर चौधरी ने उनसे मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया। फिर उनके पैर छूए और इधर प्रशंसकों का दिल बाग-बाग हो गया। गर्व से उनकी छाती चौड़ी हो गई।

आपको बता दें कि सालुमारदा थिमम्क्का को 'ट्री वुमन' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 80 वर्ष में 8000 से अधिक वृक्ष लगाए हैं तथा वो बेंगलुरु से 45 किलोमीटर दूर 400 बरगद के वृक्ष उगाने के लिए जानी जाती हैं। अब जिस इवेंट में प्रियंका गई थीं, वहां ये महान हस्ती भी उपस्थित थीं। वह दो लोगों के सहारे खड़ी थीं। अब इन्हें देखते ही प्रियंका उनके पास गईं। उनसे बात की। दोनों ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर सम्मान दिखाया तथा फिर प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके पांव छू लिए। अब इस वीडियो के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी तथा प्रशंसा की। एक ने कहा- ये आर्मी परिवार की बच्ची है मगर परवरिश ऐसे हुई है। 

शहनाज गिल के शो पर पहुंचे सुनील शेट्टी, एक्ट्रेस ने कही ये बात

बेटे का हाथ पकड़कर मंडप तक पहुंचीं ये एक्ट्रेस, सामने आया VIDEO

‘सलमान खान को मारना ही मेरी जिन्दगी का मकसद’, लॉरेंस बिश्नोई के बयान ने फिर मचाई सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -