लॉस एंजेलिस में प्रियंका ने मनाया मैनेजर का बर्थडे, ढोल की बीट पर थिरकती दिखी एक्ट्रेस
लॉस एंजेलिस में प्रियंका ने मनाया मैनेजर का बर्थडे, ढोल की बीट पर थिरकती दिखी एक्ट्रेस
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के उपरांत भले ही विदेश में रहने लगी हो, लेकिन उनमें अपने देश का देसीपन अब भी बचा हुआ है। प्रियंका के कई वीडियोज और फोटोज में उनका देसी अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। अब हाल ही में देसी गर्ल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जहां वो ढोल-नगाड़े की बीट सुन खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर भांगड़ा करने लग गई। मैनेजर के बर्थडे सेलिब्रेशन से प्रियंका की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस का खूब अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका निक संग अपनी मैनेजर अनुजा आचार्या के जन्मदिन के लिए अपने हाथों से केक लेकर आई और उसे टेबल पर रखने के बाद ढोल की बीट पर थिरकने लग गई। उनके साथ उनकी मैनेजर भी भांगड़ा करती हुई नजर आ रही है। इस बीच निक अपनी पत्नी का देसी अंदाज देख होश उड़ गए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi  (@jerryxmimi)

इस डांस वीडियो के अलावा प्रिंयका की मैनेजर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई फोटोज देखने के लिए मिली है, जिसमें देसी गर्ल खूब मस्ती करती हुई नजर आई है। लुक्स के बारें में बात की जाए  तो इस  बीच प्रियंका चोपड़ा ग्रीन जंपसूट में गॉर्जियस लग रही है। वहीं उनकी मैनेजर ब्लैक शॉर्ट्स में बोल्ड नज़र आई। अभिनेत्री की ये तस्वीरें देख फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके देसी अंदाज को भी बहुत पसंद करने में लगे हुए है।वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी करने में लगी हुई है। इसके साथ साथ उनके पास बॉलीवुड मूवी भी है। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट संग 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली है।

टीवी के बाद अब सीधा हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है हिना खान, इस फिल्म में आएंगी नजर

रिलीज के पहले ही लीक हो गया टॉम क्रूज का ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का ट्रेलर

काइली जेनर ने बेटी स्टॉर्मी के साथ करवाया अपनी खूबसूरत फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -