पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादरों पर पति संग रोमांटिक हुई प्रियंका
पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादरों पर पति संग रोमांटिक हुई प्रियंका
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड डीवा बनी प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास बेटी मालती संग पेरेंटिग का जमकर लुत्फ भी उठा रहे है। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत भी कर लिया है। निकयांका समय-समय पर अपने बिजी शेड्यूल से  समय निकालकर अपनी राजकुमारी संग वेकेशन पर जाते रहते हैं। हाल ही में कपल की बेटी संग वेकेशन की नई फोटोज सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुकी है, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि निक और प्रियंका चोपड़ा बर्फीली वादियों में एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखाई दे रहे है। प्रियंका पति पर स्नो फेंकते हुए खूब मस्ती मूड में दिखाई दे रही है। अन्य तस्वीरों में वह बेटी और अपने दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर रहे है।

इस बीच प्रियंका चेकर्ड जंपसूट और बालों पर रेड कैप लगाए परफेक्ट विंटर लुक में नजर आ रही है। निकयांका की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। कुछ दिनों पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के क्यूट चेहरे का खुलासा भी कर दिया था। नन्हीं मालती अपनी मां प्रियंका संग पापा के फंक्शन में पहुंची थी, जहां जोनास ब्रदर्स को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

क्रॉप टॉप में काइली जेनर ने लगाया अपने हॉट हुस्न का तड़का

भूकंप से मची तबाही पर इस एक्ट्रेस ने जताया दुख

नागौर की इस बेटी ने एक्टिंग की दुनिया में जमाया कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -