ग्लोबल सिटीजन इवेंट के बीच रोमांटिक हुए प्रियंका और निक
ग्लोबल सिटीजन इवेंट के बीच रोमांटिक हुए प्रियंका और निक
Share:

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास न्यूयॉर्क में आयोजित हुए 'ग्लोबल सिटीजन लाइव फेस्टिवल' में शिरकत दी। निक और प्रियंका दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक फैंस को दिखाई है। इस दौरान रोमांटिक केमेस्ट्री भी देखने के लिए मिल गई है। निक ने जोनास ब्रदर्स संग यहां परफॉर्म  भी किया।  ग्लोबल सिटिजन लाइव इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रेल पार्क में किया गया था। निक और प्रियंका ने शो की होस्टिंग भी की। इस इवेंट में ग्लोबल सिटीजन अशर, मेटालिका, एसजेडए, चार्ली पुथ, मारिया केरी, टेम्स और कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी आए हुए थे। इन सेलेब्स ने भी परफॉर्मेंस भी दे डाली। 

निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ वाली फोटोज साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वह शो के लिए तैयार हो चुके है। बता दें कि निक जोनास को चमकीले लाल रंग के को-ऑर्ड पैंट और शर्ट सेट में देखा गया और प्रियंका को एक फ्लोरल प्रिंट वाले ओवरसाइज़्ड जैकेट और पैंट में दिखाई दिए।  निक जोनास ने अपने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी और ग्लोबल सिटिजन इवेंट का परफॉर्मेंस के लिए आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने प्रियंका को धन्यवाद दिया।

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा हग करते हुए नजर आ रहे है। दोनों एक दूसरे को चूमते हुए भी  दिखाई दे रहे है। प्रियंका चोपड़ा ने भी वीडियो शेयर किया और ग्लोबल सिटिजन लाइव फेस्टिवल की झलक फैंस को दिखा दी है।

न्यूयॉर्क में ‘गोलगप्पे’ का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दी प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन जगत में पसरा मातम, इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा

पहले हुई यौन उत्पीड़न का शिकार...फिर इस अदाकारा ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -