दीपिका को पीछे छोड़कर इस चीज़ में सबसे आगे निकल गईं प्रियंका
दीपिका को पीछे छोड़कर इस चीज़ में सबसे आगे निकल गईं प्रियंका
Share:

इस समय तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अपनी-अपनी शादी के कारण सुर्ख़ियों में चल रही हैं और इसी बीच इन दोनों के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दीपिका और रणवीर ने तो इटली के लेक कोमो में शादी कर ली वहीं प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर में होने वाली हैं. आपको बात दें ये दोनों ही एक्ट्रेस अक्सर काफी चीजों में बॉलीवुड की कई हीरोइनों से बहुत आगे हैं.

लेकिन हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि प्रियंका ने दीपिका को पछाड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की जिसमे प्रियंका ने इस बार दीपिका को पछाड़कर बाजी मार ली है. जी हां, 2017 में इंस्टाग्राम पर मोस्ट फॉलोइंग सेलिब्रिटी बनने वाली दीपिका पादुकोण से ये खिताब अब प्रियंका चोपड़ा ने ले लिया है. अब प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर पूरे 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं लेकिन दीपिका पादुकोण के सिर्फ 28 मिलियन फॉलोवर्स ही हैं.

आपको बता दें पिछले एक साल से दीपिका और प्रियंका के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स आसपास ही चल रहे हैं. लेकिन अब इस मामले में प्रियंका दीपिका से 2 मिलियन यानी 20 लाख फॉलोअर्स आगे निकल गई हैं. इसका एक कारण प्रियंका और निक का रिश्ता भी हो सकता है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने मंगतेर निक जोनस से शादी करने से पहले कई तरह ही बैचलर, ब्राइडल, पजामा पार्टी एन्जॉय कर उसकी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. शायद इस वजह से उनकी फैन फॉलोविंग ज्यादा बढ़ गई हैं.

बचपन से इस बीमारी से जूझ रहे हैं प्रियंका के होने वाले पति, किया भावुक पोस्ट

दीपिका के इस लाल बनारसी दुपट्टे की खासियत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

शादी में आए सभी मेहमानों को दीपवीर ने दिया इतना कीमती तोहफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -