रजनी बनकर प्रिया ने किया था लाखों दिलों पर राज, 7 साल में टूट गयी थी शादी
रजनी बनकर प्रिया ने किया था लाखों दिलों पर राज, 7 साल में टूट गयी थी शादी
Share:

टीवी शो रजनी तो आप सभी ने देखा ही होगा। इस शो में नजर आने वाली महिला एक धाकड़ महिला थी जो अपने आसपास होने वाले गलत काम और भ्रष्टाचार का विरोध करती थी। उस दौर में यह सीरियल सामाजिक मुद्दों पर आधारित था, और इसी के चलते यह घर-घर में मशहूर था। इस शो में महिला के किरदार का नाम रजनी था और रजनी का असली नाम प्रिया तेंदुलकर था। प्रिया इसी शो से घर-घर में पॉपुलर हो गईं थी और उन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। हालाँकि अब प्रिया इस दुनिया में नहीं है। आप सभी को बता दें कि प्रिया लेखक विजय तेंदुलकर की बेटी थी और उनका निधन 19 सितंबर को हुआ था।

वहीं 19 अक्टूबर को उनका जन्मदिन होता है। प्रिया तेंदुलकर की शादी उनके को-स्टार करण राज़दान से हुई थी, लेकिन दोनों की ये शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चली। 7 साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया और दोनों के रस्ते अलग हो गए।आपको बता दें कि शो रजनी में करण उनके पति के किरदार में नजर आए थे। साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं प्रिया का निधन 47 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उस समय वह ब्रेस्ट कैंसर से भी जूझ रही थीं।

19 सितंबर साल 2002 को रजनी यानि प्रिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वैसे 'रजनी' के अलावा प्रिया ने एकता कपूर के कॉमेडी शो 'हम पांच' में भी अहम भूमिका निभाई। यह शो 90 के दशक का मशहूर शो था और इस शो में उन्होंने फ़ोटो फ्रे़म से बोलती एक मृत बीवी की भूमिका अदा निभाई थी। वैसे प्रिया ने करीब 20 से ज्यादा फिल्में की थी, इस लिस्ट में मोहरा, गुप्त, और प्यार हो गया, नामो निशान समेत कई फ़िल्में शामिल हैं।

MP: वैक्सीनेशन न कराने पर प्रशासन ने काटा बिजली, पानी का कनेक्शन!

खुशखबरी! LPG सिलेंडर की बुकिंग पर बंपर ऑफर, मिल रहा है 2500 रुपये से अधिक का फायदा

6 वर्षीय नाबालिग के बलात्कार के आरोपी की मौत पर आया तेलंगाना के डीजीपी का चौकाने वाला बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -