19 साल बाद भी नहीं सुलझी इस एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी
19 साल बाद भी नहीं सुलझी इस एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था. यह देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रही. उस समय इनकी काफी चर्चा थी जब उनका नाम देव आनंद के भाई के साथ जोड़ा गया. प्रिया ने शिमला से ग्रेजुएशन क रने के बाद लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से पढ़ाई की. लंदन में एक फोटोग्राफर द्वारा क्लिक प्रिया की फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई. बॉलीवुड में इनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चे रहे. 

जानकारी दे दें कि, फोटो देखकर चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म "हकीकत" के लिए कास्ट किया. इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी. चेतन उस वक्त अपनी पत्नी से अलग ही हुए थे कि उन्हें प्रिया का साथ मिल गया. चेतन पत्नी से अलग होने के बाद प्रिया के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे. 

प्रिया "हीर रांझा", "हंसते जख्म", "हिंदुस्तान की कसम", "कुदरत" जैसी फिल्मों में नजर आई. चेतन की मौत के बाद उनकी प्रोपर्टी में से कुछ हिस्सा प्रिया को भी मिला. 27 मार्च 2000 को चेतन के जुहू स्थित बंगले में प्रिया की हत्या कर दी गई. जिसका आरोप चेतन आनंद के दो बेटों केतन, विवेक और उनके कर्मचारियों माला चौधरी व अशोक पर लगाया गया. 2002 में चारों को उम्रकैद की सजा दी गई. इस कोर्ट के आदेश के खिलाफ चारों की याचिका को मुंबई हाई कोर्ट ने 2011 में स्वीकार कर लिया. लेकिन अब तक उनकी माउथ की गुत्थी नहीं सुलझी.

 

देश के साथ ही विदेशों में भी छा जाता था, उस्ताद विलायत ख़ाँ के सितार का जादू

देश के साथ ही विदेशों में भी छा जाता था, उस्ताद विलायत ख़ाँ के सितार का जादू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -