नैन मटक्का करने वाली एक्ट्रेस ने अब ये क्या कर दिया...
नैन मटक्का करने वाली एक्ट्रेस ने अब ये क्या कर दिया...
Share:

अपने नैन मटक्का से रातों—रात सोशल मीडिया पर छाने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अब कुछ ऐसा कर दिया है कि वह फिर से सनसनी बन गई हैं। प्रिया प्रकाश ने एक नया कारनामा किया है, जिस पर उनके फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि फैंस को उनका यह नया कारनामा लुभा रहा है। 

दरअसल, इस साल की शुरुआत में अपने 26 सेकेंड के वीडियो से देश के युवाओं पर अपना जादू चलाने वाली ​प्रिया ने अब अपना देशी अंदाज दिखाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने इस देशी लुक में वह काफी  खूबसूरत  लग रही हैं और उनके फैंस इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं। प्रिया ने  गोल्डन बॉर्डर वाली हल्के सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस रूप में वे गजब ढा रही हैं। हालांकि कुछ लोग इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रिया की यह तस्वीरें केवल पब्लिसिटी के लिए पोस्ट की हैं। उनका कहना है कि वह बारिश के  मौसम में ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर फिर से चर्चा में आना चा​हती हैं।

 

 

 
बता दें कि इससे पहले प्रिया ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक  लाख रुपये  दान किए थे। इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। ट्रोलर्स का कहना था ​कि प्रिया प्रकाश वॉरियर दान की राशि बताकर वह महान बनने की कोशिश कर रही हैं।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिया किसी की प्रोडक्ट का प्रमोशन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करने के लिए  8 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' 14 सितंबर को रिलीज होगी। 

बॉलीवुड अपडेट्स​

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रिया प्रकाश ने लगाई गुहार

स्विमिंग पूल के किनारे प्रिया प्रकाश ने दिखाई अपनी हॉटनेस

Video: प्रिया प्रकाश के चिल्लाने पर भी को-स्टार उनके साथ करता रहा गंदी हरकत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -