आँख मारकर रातों-रात मशहूर हुईं थीं प्रिया प्रकाश वारियर
आँख मारकर रातों-रात मशहूर हुईं थीं प्रिया प्रकाश वारियर
Share:

मलयालम फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से धमाल मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का आज जन्मदिन है। आज प्रिया प्रकाश वारियर अपना 22वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्रिया प्रकाश वारियर को आज लाखों लोग पसंद करते हैं और वह एक आँख मारने के बाद मशहूर हुईं थीं। आज प्रिया प्रकाश वारियर को विंक गर्ल के नाम से जाना जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Prakash Varrier (@priya।p।varrier)

प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहीं थीं। जी दरअसल इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वह आँख मारते नजर आईं थीं और अपने इसी वीडियो के चलते वह एक ही रात में पूरे सोशल साइट्स पर छा गईं थीं। प्रिया प्रकाश वारियर को बचपन से ही डांस और म्यूजिक का बेहद शौक है और इसी के चलते वह आज भी अपने डांस से सभी को दीवाना बना देती हैं। प्रिया का जन्म केरेला में हुआ था और इन्हे माइकेल जेक्सन बेहद पसंद है यह खुद भी आर्टिस्ट है और यह सभी आर्टिस्ट की कदर करती है।

प्रिया प्रकाश वारियर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज प्रिया प्रकाश वारियर करोड़ो रुपए कमाती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर अपने दमदार अभिनय से अब तक लाखों दिलों को जीत चुकीं हैं। उन्हें आपने फिल्म Oru Adaar Love और इश्क़ में देखा होगा। वैसे इन फिल्मों के अलावा भी वह कई दमदार फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। फिलहाल प्रिया प्रकाश वारियर को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

विधानसभा में 'नमाज़' के लिए कमरा देने के बाद अब 130 मदरसों को अनुदान देगी झारखंड सरकार

आतंकी संगठन 'तालिबान' को संयुक्त राष्ट्र की दो टूक, कहा- पत्रकारों पर हमला बंद कर दें वरना।।।

ओवैसी के खिलाफ सिर्फ मामले ही दर्ज होते हैं कभी गिरफ्तार नहीं होते हैं: KRK

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -