आँख मार कर रातोंरात चर्चा में आ गई थी प्रिया प्रकाश
आँख मार कर रातोंरात चर्चा में आ गई थी प्रिया प्रकाश
Share:

टॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया प्रकाश वारियर को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है. बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी एक अदा से अपने फैंस को अपना दीवाना बना लिया था. वहीं प्रिया प्रकाश आज अपना जन्मदिन मना रही है, जी हां प्रिया का जन्म आज ही के दिन यानी 28 अक्टूबर 1999 को हुआ था. 

प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहीं थीं। जी दरअसल इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वह आँख मारते नजर आईं थीं और अपने इसी वीडियो के चलते वह एक ही रात में पूरे सोशल साइट्स पर छा गईं थीं। प्रिया प्रकाश वारियर को बचपन से ही डांस और म्यूजिक का बेहद शौक है और इसी के चलते वह आज भी अपने डांस से सभी को दीवाना बना देती हैं। प्रिया का जन्म केरेला में हुआ था और इन्हे माइकेल जेक्सन बेहद पसंद है यह खुद भी आर्टिस्ट है और यह सभी आर्टिस्ट की कदर करती है।

प्रिया प्रकाश वारियर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज प्रिया प्रकाश वारियर करोड़ो रुपए कमाती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर अपने दमदार अभिनय से अब तक लाखों दिलों को जीत चुकीं हैं। उन्हें आपने फिल्म Oru Adaar Love और इश्क़ में देखा होगा। वैसे इन फिल्मों के अलावा भी वह कई दमदार फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। फिलहाल प्रिया प्रकाश वारियर को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं. 

जुड़वा बच्चों संग दिखाई दिए नयनतारा और विग्नेश

बैकलेस ब्लाउज..मल्टी-कलर ड्रेस में शहनाज़ ने ढाया कहर

आखिर क्यों प्रभास को पसंद नहीं आई थी राजामौली की ऑफर की गई फिल्म्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -