वीडियो कॉल पर बोली लड़की -  सेक्स चैट करना है, लड़के ने उतार दिए कपड़े और फिर...
वीडियो कॉल पर बोली लड़की - सेक्स चैट करना है, लड़के ने उतार दिए कपड़े और फिर...
Share:

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक विवाहित इंजीनियर को डेटिंग ऐप के माध्यम से लड़की से वीडियो कॉल पर बात करना महंगा पड़ गया। खुद को राजस्थान का रहने वाली बताने वाली लड़की ने व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर लड़के से उसके कपड़े उतरवाए और वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। आरोप है कि लड़की अब लड़के को उसके नग्न वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस आरोपी लड़की तलाश में जुटी है।

मामला बेंगलुरु के कडूगोडी से सामने आया है। पेशे से इंजीनियर पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को डिलिवरी होने वाली थी, इसलिए वह बड़े बेटे के साथ अपनी माँ के घर चली गई थी। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर डेटिंग ऐप डाउनलोड की और ऐप पर महिला मित्र के लिए रिक्वेस्ट सेंड की। कुछ ही समय में प्रिया नाम की प्रोफाइल से उसे मैसेज आया और दोनों के बीच बात शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में दोनों के बीच प्राइवेट बातें भी होने लगीं।

प्रिया ने बताया कि वह राजस्थान की है और उसके साथ 'सेक्स चैट' करने के लिए राजी है। इसके बाद ही दोनों के बीच व्हॉट्सऐप पर बात होने लगी। प्रिया ने शख्स से कहा कि वह उसे वीडियो कॉल में देखना चाहती है। 28 अक्टूबर की रात को प्रिया ने पीड़ित को वीडियो कॉल किया। प्रिया ने कहा कि, 'अगर तुम अपने पूरे कपड़े उतारोगे तो मैं भी अपने कपड़े उतार दूंगी।' उसकी बातों पर विश्वास कर शख्स ने अपने कपड़े उतार दिए, लेकिन प्रिया ने जोर से हंसते हुए कॉल काट दी। पुलिस ने बताया​ कि शिकायत के अनुसार, प्रिया नाम की लड़की ने तीन बार ​वीडियो कॉल कर उसे रिकॉर्ड किया है।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, फिर पुलिस के डर से निकाह और इसके बाद....

पत्नी को भेजा मायके और फिर कर ली दूसरी शादी....

दोस्तों के साथ मिलकर पति ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पत्नी ने मांगा इंसाफ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -