लॉकडाउन में फंसे पेट्स को मुंबई पहुंचाएगा प्राइवेट जेट, एक सीट का किराया 1.6 लाख
लॉकडाउन में फंसे पेट्स को मुंबई पहुंचाएगा प्राइवेट जेट, एक सीट का किराया 1.6 लाख
Share:

नई दिल्ली: लॉकडाउन के कारण लाखों लोग दूसरी जगह फंस गए थे। किसी तरह वे तो घर पहुंच गए, लेकिन उनके पेट्स वहीं रह गए। क्योंकि परमिशन नहीं थी। अब मुंबई की एक साइबर सिक्‍योरिटी रिसर्चर दीपिका सिंह ने कुछ पेट्स को लाने के लिए एक प्राइवेट विमान बुक किया है। जेट में पेट्स के लिए कुल छह सीटें हैं और चार के लिए पैसेंजर भी मिल चुके हैं। इनमें तीन कुत्‍ते और एक चिड़‍िया है। जेट उड़ान भर सके, इसके लिए दो पैसेंजर्स की आवश्यकता और होगी। अभी प्रत्येक सीट का किराया 1.6 लाख रुपये है। यदि कुल 6 पैसेंजर नहीं हुए तो किराया बढ़ जाएगा।

दीपिका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने कुछ रिश्‍तेदारों को दिल्‍ली से मुंबई लाने के लिए विमान देख रही थीं। तब उन्‍हें पता चला कि पेट्स के साथ यात्रा करने पर लोग सफर नहीं करने देते। उन्‍होंने पेट्स के लिए अलग से प्राइवेट प्लेन बुक करने की बात की और एक निजी कंपनी इसके लिए मान गई। सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की तरफ से परमिशन मिलने के बाद घरेलू उड़ानें आरंभ हो चुकी हैं। कंपनी कौन सा एयरक्राफ्ट इस्तेमाल करेगी, ये अभी फाइनल नहीं हुआ है मगर उसके मालिक राहुल मुच्‍छल के अनुसार, यह 5 से 8 सीट वाला प्लेन हो सकता है।

इन जेट्स में प्रति सीट लगभग 75 किलो वजन आ सकता है। हालांकि इन पेट्स का वजन उससे भी कम होगा। दीपिका को लगता है कि छह से अधिक पेट्स भी एयरक्राफ्ट में आ जाएंगे। इसलिए उन्‍होंने एक ईमेल आईडी safepetride@gmail.com दी है ताकि जो अपने पेट्स के लिए जेट बुक करना चाहें, वो उनसे संपर्क कर सकें। मुच्‍छल ने कहा कि वे डिमांड होने पर इस सर्विस को नियमित भी कर सकते हैं।

SBI : इतने प्रतिशत ग्राहकों को मिलेगा मोरेटोरियम स्कीम का फायदा

कर्ज में बुरी तरह डूबा है पाकिस्तान, कर्मचारियों के वेतन पर गहराया संकट

आरोग्य सेतु एप में डाटा की सुरक्षा हो सकती है मजबूत, इस बैठक पर नजर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -